#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

अब मुंबई के सायन अस्पताल में महिला डॉक्टर से मारपीट, नशे में धुत मरीज और रिश्तेदारों पर पीटने का आरोप

14

कोलकाता के बाद अब मुंबई से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। रविवार की सुबह, सायन अस्पताल में एक महिला रेजीडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट की गई। खबर है कि एक मरीज और उसके रिश्तेदारों ने कथित रूप से महिला रेजीडेंट डॉक्टर को पीटा। आरोप है कि ये सभी लोग शराब के नशे में धुत थे। सायन अस्पताल के डॉक्टरों ने इस बारे में जानकारी दी। आपको बता दें कि हाल ही में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। इस घटना से पूरे देश में हड़कंप मच गया था। सायन अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों ने बताया कि महिला डॉक्टर पर सुबह करीब 3:30 बजे हमला किया गया। वह उस दौरान ड्यूटी पर थीं। बताया गया है कि आरोपी मरीज के चेहरे पर चोट लगी थी। आरोप है कि इलाज के दौरान मरीज और उसके साथ आए लोगों ने डॉक्टर को अपशब्द कहे। मरीज के साथ करीब पांच से छह लोग जाए थे और सभी नशे में धुत थे। आरोप है कि मरीज के साथ आए लोगों ने महिला डॉक्टर के साथ मारपीट भी की। खुद को बचाने की कोशिश में महिला डॉक्टर को भी चोटें आईं। बृहन्मुंबई नगर निगर (BMC) के महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) के प्रमुख डॉक्टर अक्षय मोरे ने इस बारे में जानकारी है। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह 3:30 बजे की है। डॉ मोरे ने कहा, एक मरीज और उसके कुछ रिश्तेदार नशे की हालत में अस्पताल पहुंचे थे। मरीज और उसके साथ आए लोगों ने महिला रेजीडेंट डॉक्टर से झगड़ा किया। इसके बाद मरीज और उसके परिवार ने मौके से फरार हो गए। महिला डॉक्टर ने इस घटना को लेकर सायन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। सायन अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों ने पुलिस स्टेशन में पहुंचकर कहा कि इस चिंताजनक घटना से स्पष्ट होता है कि सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है। उन्होंने कहा, ‘हमारे डॉक्टरों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं हो सकता। इस स्थिति को तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।’