#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

इस साल जून तक 106 फीसदी बढ़े विदेशी पर्यटक, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

351

भारत में विदेशी सैलानियों का हुजूम बढ़ता ही जा रहा है। साल 2022 की तुलना में जनवरी से जून 2023 तक 106 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 2022 की तुलना में इस साल विदेशी मुद्रा आय में भी वृद्धि दर्ज की गई है। कोविड-19 महामारी के बाद विदेशी मुद्रा भंडार पर छाया अब सैलानियों की बढ़ती संख्या के कारण छंटता जा रहा है। पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल जनवरी से लेकर जून तक विदेशी सैलानियों की संख्या 43.80 लाख रही तो वहीं पिछले साल इस दौरान विदेशी पर्यटकों की संख्या 21.24 लाख रही। पिछले साल की तुलना में इस बार विदेशी सैलानियों की संख्या में 106 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। विदेशी पर्यटन के साथ-साथ घरेलू पर्यटन में भी बढ़त हुई है। 2021 में यह आंकड़ा 677 मिलियन था तो वहीं, 2022 में बढ़कर 1,731 मिलियन हो गया। वहीं, जम्मू कश्मीर में 2022 में आंकड़े 1.8 करोड़ से अधिक थे। जबकि, 2023 में जनवरी-जून की अवधि में आंकड़े 1.09 करोड़ आंके गए थे।

काशी विश्वनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या में उछाल
वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण के बाद से काशी में भी पर्यटन पर प्रभाव पड़ा है। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर 2021 को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन किया था। पीएम मोदी ने हाल ही में अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा था कि वाराणसी में पर्यटकों की संख्या में उछाल सांस्कृतिक जागृति को दर्शाता है। आंकड़ों के अनुसार, 2022 में कुल 7.16 करोड़ लोगों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए थे। जनवरी 2023 से मई 2023 तक 2.29 करोड़ लोगों ने मंदिर का दौरा किया। मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि 13 दिसंबर से अबतक 10 करोड़ श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

32 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *