#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

ई-श्रम कार्ड धारकों को मिलता है 2 लाख रुपये का लाभ, इन परिस्थितियों में उठा सकते हैं फायदा

503
देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों और श्रमिकों के भविष्य को सुधारने के लिए सरकार ने ई-श्रम कार्ड की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों और कामगारों का ई-श्रम कार्ड बनाया जा रहा है। इस स्कीम के तहत सरकार हर महीने ई-श्रम कार्ड धारकों को 500 रुपये की मासिक किस्त देती है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते देश भर में बड़े पैमाने पर कामगार अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। अगर आपने अपना ई-श्रम कार्ड अब तक नहीं बनवाया है, तो आपको जल्द से जल्द इसे बनवा लेना चाहिए। ई-श्रम कार्ड स्कीम का उद्देश्य श्रमिकों और कामगारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार ने इस स्कीम को शुरू किया है। ई-श्रम कार्ड धारकों को किस्त के अलावा भी 2 लाख रुपये की एक विशेष सुविधा मिलती है। आइए जानते हैं इसके बारे में –
e shram card Benefits

ई-श्रम कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। इस बीमा कवर के लिए श्रमिकों और कामगारों को किसी प्रकार का प्रीमियम नहीं भरना होता है।  इस बीमा कवर का लाभ श्रमिकों को कुछ खास परिस्थितियों में ही मिलता है। बीमा कवर के अंतर्गत अगर कोई कामगार विकलांग हो जाता है। इस स्थिति में उसको 1 लाख रुपये की राशि दी जाती है। वहीं श्रमिक की अगर दुर्भाग्यवश किसी हादसे में मृत्यु होती है। ऐसे में उसके द्वारा तय किए गए नॉमिनी को 2 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है। अगर आप अपना ई-श्रम कार्ड बनवाने जा रहे हैं या बनवा लिया है। इस स्थिति में आपको इन सुविधाओं के बारे में जरूर पता होना चाहिए। आप श्रम पोर्टल eshram.gov.in पर विजिट करके आसानी से अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ई-श्रम कार्ड बनवाने के बाद श्रमिकों का डाटाबेस सरकार के पास पहुंच जाता है। ऐसे में उन्हें भविष्य में रोजगार मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *