
हाल ही में गायक उदित नारायण तब सुर्खियों में आ गए जब वह स्टेज पर प्रस्तुति दे रहे थे, तभी उन्होंने एक लड़की को चूम लिया। एक महिला फैन उदित नारायण के पास सेल्फी लेने के लिए आई और उसने गायक के गालों को चूमा। इसके जवाब में उदित नारायण ने उसके होठों पर किस कर लिया। अब इस पर गायक मीका सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उदित नारायण के किस मामले पर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ। कई लोगों ने इस काम के लिए गायक की आलोचना की। कई सालों पहले गायक मीका सिंह ने राखी सावंत की बिना मर्जी के उनके जन्मदिन पर किस कर लिया था। इस पर भी खूब हंगामा हुआ था। इससे जोड़कर मीका ने उदित नारायण पर बयानबाजी की है।