#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

एक साथ पर्दे पर दिखेंगे सलमान खान-शाहरुख खान, ‘करण अर्जुन’ इस दिन सिनेमाघरों में होगी री-रिलीज

4

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म ‘करण अर्जुन’ के डायलॉग और गानों को प्रशंसक बहुत पसंद करते हैं। मेकर्स ने फिल्म को रि-रिलीज करने की घोषणा की है। इस फिल्म को 22 नवंबर को फिर से रिलीज किया जाएगा। फिल्म का नया टीजर जारी हो चुका है। सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म का नया टीजर सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘राखी जी ने सही कहा था फिल्म में, मेरे करण अर्जुन आएंगे। 22 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में’। फिल्म को देखने के लिए सलमान खान और शाहरुख खान के प्रशंसक भी उत्साहित हैं।

Salman Khan and Shahrukh Khan film Karan Arjun will be re released Globally in theatres on 22 November
फिल्म में सलमान और शाहरुख खान के साथ काजोल, राखी, ममता कुलकर्णी और अमरीश पुरी ने शानदार अभिनय किया था। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया। 1995 में आई इस फिल्म को पहली बार बड़े पर्दे पर लाया गया था। फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान को साथ में देखा गया था। फिल्म ने 76 हफ्तों तक सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया था।
खलनायक बने थे अमरीश पुरी
इस फिल्म में अमरीश पुरी ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके किरदार का नाम दुर्जन सिंह था। फिल्म के डायलॉग को प्रशंसकों ने भी पसंद किया। पुनर्जन्म और बदला लेने पर आधारित यह फिल्म दो भाइयों, करण और अर्जुन की कहानी  है। जो पारिवारिक झगड़े के कारण अलग हो जाते हैं। भाग्य उन्हें उनके अगले जन्म में फिर से मिलाता है, जब वे न्याय और मुक्ति की तलाश करते हैं।