#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी मामले में छापेमारी, आरोपी के घर से 11.80 करोड़ के हवाला लेन-देन का खुलासा

252

महाराष्ट्र के नागपुर में ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी की जांच के सिलसिले में एक व्यक्ति के आवास पर छापेमारी की गई। छापेमारी में 11.80 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का खुलासा हुआ। एक स्थानीय व्यापारी द्वारा 58 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को ऑनलाइन गेमिंग के जरिए धोखाधड़ी करने वाले सोंटू जैन के बारे में मालूम चला। शांति नगर में रहने वाले अंवेश उर्फ अवकाश जैन के आवास पर छापेमारी की गई। एक अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान दस्तावेज भी बरामद किया गया, जिसमें अवकाश जैन और सोंटू जैन के बीच पिछले तीन वर्षों में 11.80 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का हिसाब था। सोंटू जैन के आवास पर 22 जुलाई को छापा मारा गया था, जहां से 17 करोड़ रुपये नकद, 14 किलो सोना और 294 किलो चांदी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि इन सभी चीजों की कीमत करीबन 27 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि दो अगस्त को की गई छापेमारी में उसके घर से 85 लाख रुपये नकद के साथ 4.5 करोड़ का सोना बरामद किया गया। णेशपेठ पुलिस ने दो सितंबर को सोंटू जैन और उसके कुछ साथियों के खिलाफ शिकायतकर्ता व्यापारी को शिकायत वापस लेने के लिए धमकाने के मामले में केस दर्ज किया था। नागपुर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

2 Comments

  1. Этот телеграм канал откроет для вас мир чтения, подробнее – https://smartlibrary24.com/. Наш канал создан для того, чтобы удовлетворить любой литературный вкус. Любите ли вы захватывающие тайны, душещипательные романы, нехудожественную литературу или захватывающие приключения – у нас вы найдете все, что нужно. Мы гордимся тем, что предлагаем разнообразный выбор жанров, чтобы каждый нашел что-то для себя

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *