#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

कपड़ा उद्योग के लिए भारत का रुख कर सकते हैं अंतरराष्ट्रीय खरीदार, बदल सकती है व्यापार की सूरत

38

बांग्लादेश का मौजूदा सियासी संकट भारत के कपड़ा उद्योग के लिए फिर से उभरने का अवसर बन सकता है। कपड़ा उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि बांग्लादेश के निर्यात में कपड़ा क्षेत्र की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। पड़ोसी देश में हिंसा की वजह से यह कारोबार महीनों से प्रभावित हो रहा है, लेकिन अब इसका सीधा फायदा भारत को मिलेगा, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय खरीदार भारत जैसे वैकल्पिक बाजार की ओर अपना रुख कर सकते हैं। दरअसल, बांग्लादेश हर महीने 3.5 से 3.8 अरब डॉलर का कपड़ा निर्यात करता है। इसमें यूरोपीय संघ, अमेरिका और ब्रिटेन के बाजारों की हिस्सेदारी 10 फीसदी से ज्यादा है। दूसरी ओर, भारत हर महीने करीब 1.3 से 1.5 अरब डॉलर का कपड़ा निर्यात कर रहा है। उद्योग संस्था इंडियन टेक्सप्रेन्योर फेडरेशन के सचिव प्रभु दामोदरन ने कहा, बांग्लादेश में हालात जटिल होने से अंतरराष्ट्रीय खरीदार कुछ ऑर्डर भारत और अन्य देशों को दे सकते हैं। अगर बांग्लादेश के निर्यात का 10-11 फीसदी हिस्सा भी तमिलनाडु के तिरुपुर जैसे भारतीय केंद्रों पर हस्तांतरित होता है तो भारत को हर महीने 30 से 40 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त कारोबार मिलने की उम्मीद है। बांग्लादेश में भारतीयों के मालिकाना हक वाले कई कारखाने हैं। अगर संकट अधिक गहराता है, तो ये कारखाने भारत में शिफ्ट हो सकते हैं। कारोबार नीति विश्लेषक एस. चंद्रशेखरन का कहना है कि बांग्लादेश में करीब 25 फीसदी कारखानों के मालिक भारतीय हैं। इनमें शाही एक्सपोर्ट्स, हाउस ऑफ पर्ल फैशन्स, जय जय मिल्स, टीसीएनएस, गोकलदास इमेजेज और अंबत्तूर क्लोदिंग जैसी कंपनियां शामिल हैं। चंद्रशेखरन ने कहा, बांग्लादेश में उथल-पुथल से माल की आवाजाही भी अटकी हुई है। क्रिसमस सीजन के लिए अमेरिका और यूरोपीय बाजारों से बड़े ऑर्डर बांग्लादेश के पास हैं, जिनकी आपूर्ति बाधित होने की आशंका है। भारत को इसका फायदा मिल सकता है, क्योंकि अब वे ऑर्डर इधर मिलने लगेंगे।

भारत के व्यापार पर असर पड़ने की आशंका नहीं
दक्षिण एशिया में भारत के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार बांग्लादेश को होने वाले निर्यात में पिछले तीन साल से लगातार गिरावट देखी जा रही है। डॉलर की भारी कमी और बढ़ती महंगाई के कारण घरेलू मांग में गिरावट ने भी बांग्लादेश की आयात क्षमता को सीमित कर दिया है। इन चुनौतियों के बीच मौजूदा राजनीतिक संकट ने पड़ोसी देश की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। जानकारों का मानना है कि बांग्लादेश संकट से भारत के निर्यात में मामूली गिरावट आ सकती है, लेकिन इसका पूरी व्यापारिक स्थिति पर कोई असर पड़ने की आशंका नहीं है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स के निदेशक (एशिया-प्रशांत) एंड्रयू वुड का कहना है कि राजनीतिक संकट की वजह से बांग्लादेश में घरेलू मांग की स्थिति कमजोर रहेगी। इस कारण भारत सहित अन्य देशों से बांग्लादेश में निर्यात को कम समर्थन मिलेगा, लेकिन भारत अपने निर्यात के लिए किसी एक देश पर निर्भर नहीं है। उसका व्यापार बांग्लादेश जैसी अर्थव्यवस्थाओं के साथ द्विपक्षीय व्यापार संबंधों से काफी बड़ा है। इसका जो भी प्रत्यक्ष प्रभाव होगा, उससे चालू वित्त वर्ष की समग्र व्यापार स्थिति पर कोई खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है।
जल्द खराब होने वाले सामानों को लेकर चिंता
भारतीय निर्यातकों का कहना है कि भारत की सीमा पर बांग्लादेश को निर्यात के लिए पहुंचे जल्दी खराब होने वाले सामानों को लेकर चिंता बढ़ गई है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा, बांग्लादेश संकट के कारण हमें कुछ व्यवधानों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, उम्मीद है कि स्थिति जल्द ही ठीक हो जाएगी और व्यापार को किसी चुनौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, इस राजनीतिक उथल-पुथल के कारण परिधान और अन्य कारखानों की सुरक्षा जरूरी है।
लगातार तीन साल से घट रहा निर्यात
वर्ष निर्यात मूल्य
2021     14.1 अरब डॉलर
2022     13.8 अरब डॉलर
2023     11.3 अरब डॉलर
भारत का बांग्लादेश से आयात भी 2022-23 के 2 अरब डॉलर की तुलना में घटकर 2023-24 में 1.84 अरब डॉलर रह गया। जल्द खराब होने वाले सामानों को लेकर चिंता : भारतीय निर्यातकों का कहना है कि भारत की सीमा पर बांग्लादेश को निर्यात के लिए पहुंचे जल्दी खराब होने वाले सामानों को लेकर चिंता बढ़ गई है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा, बांग्लादेश संकट के कारण हमें कुछ व्यवधानों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, उम्मीद है कि स्थिति जल्द ही ठीक हो जाएगी और व्यापार को किसी चुनौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, इस राजनीतिक उथल-पुथल के कारण परिधान और अन्य कारखानों की सुरक्षा जरूरी है।