#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

कांग्रेस और कम्युनिस्ट निर्मित है वायनाड आपदा, BJP सांसद सूर्या का आरोप- केरल सरकार ने की बड़ी अनदेखी

20

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने वायनाड भूस्खलन को लेकर केरल सरकार, कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह आपदा मानव निर्मित है। इसे बनाने में कम्युनिस्ट और कांग्रेस पार्टी का हाथ है। वहीं केरल सरकार की बड़ी अनदेखी और लापरवाही से इतनी बड़ी त्रासदी हुई। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को आड़े हाथों लेते हुए सूर्या ने कहा कि केरल सरकार को साल 2000 से लेकर अब तक कई सरकारी संगठन, वैज्ञानिक, आईआईटी और कई पैनल यह रिपोर्ट देते रहे कि पश्चिमी घाटों पर अवैध तरीके से व्यावसायीकरण और खनन हो रहा है। मगर वहां अब तक सत्ता में रही केरल सरकार, कांग्रेस समेत किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। पारिस्थितिकी विशेषज्ञ माधव गाडगिल ने भी कहा है कि यह मानव निर्मित आपदा है। मैं बार-बार दोहराऊंगा कि यह आपदा कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी निर्मित है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब जब आपदा में बड़ी संख्या में लोग जान गवां चुके हैं, तो केरल सरकार इसकी वजह खोजने और समाधान की कोशिश करने के बजाय सभी को रोक रही है। सरकार वैज्ञानिकों, मीडिया को यह समझने से रोक रही है कि इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ? इससे साफ है कि वायनाड भूस्खलन मानव निर्मित और कांग्रेस-कम्युनिस्ट निर्मित आपदा है।

अब तक 308 लोगों की हो चुकी मौत
केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्यों का आज पांचवां दिन है। अब तक मृतकों का आंकड़ा 308 हो चुका है। अभी भी शवों की तलाश जारी है। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल विकास राणा ने बताया कि विभिन्न जोन्स के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं। टीमों के साथ वैज्ञानिक और स्निफर डॉग्स भी मौजूद हैं। सेना के अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।