#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

कोल्हापुर में राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया, बोले- देश सभी का

5

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुंचे। कोल्हापुर में राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद राहुल गांधी ने अपने संबोधन में मालवन में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने को लेकर भाजपा की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ‘लोगों को डराने और संविधान, संस्थाओं को नष्ट करने के बाद शिवाजी महाराज के सामने झुकने का कोई फायदा नहीं है। अगर छत्रपति शिवाजी महाराज और शाहू महाराज जैसे लोग नहीं होते तो संविधान नहीं होता।’ राहुल गांधी ने कहा कि ‘भारतीय संविधान शिवाजी महाराज के विचारों का प्रकटीकरण है। छत्रपति शिवाजी महाराज का दुनिया को संदेश था कि देश सभी का है।’ इससे पहले राहुल गांधी का कोल्हापुर हवाईअड्डे पहुंचने पर पार्टी नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सबसे पहले वह सुबह राजर्षि शाहू समाधि स्थल पर गए। इसके बाद उन्होंने बवाडा के भगवा चौक पर बनी छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण किया और संविधान सम्मान के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस बैठक में एक हजार से ज्यादा आमंत्रित लोग शामिल हुए, इसमें सभी धर्मावलंबियों के साथ-साथ विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग लिया। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार खत्म हो चुका है। आज हरियाणा की 90 सीटों पर मतदान होगा। हरियाणा के बाद अब राहुल गांधी ने मिशन महाराष्ट्र की तैयारी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में भी इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के महाराष्ट्र दौरे से कांग्रेस का चुनावी अभियान भी शुरू हो जाएगा।इससे पहले, कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो रैलियों के बाद पांच सितंबर को महाराष्ट्र के सांगली में एक सार्वजनिक रैली की थी। यहां उन्होंने जाति जनगणना पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं लोकसभा में पहले ही कह चुका हूं कि सत्ता में आने पर कांग्रेस, INDIA गठबंधन ही जाति जनगणना कराएगा। क्योंकि हम देश की सच्चाई समझना चाहते हैं कि इस देश के धन का फायदा किस वर्ग को हो रहा है? इस मौके पर राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की विचारधारा महाराष्ट्र के डीएनए में है और लड़ाई विचारधारा की है जो आप हिंदुस्तान में देख रहे हैं ये केवल राजनीति नहीं है। पहले राजनीति चलती थी आज हिंदुस्तान में विचारधाराओं का युद्ध चल रहा है। एक ओर कांग्रेस पार्टी और दूसरी तरफ भाजपा। हम सामाजिक विकास चाहते हैं, हम सबको जोड़कर साथ आगे बढ़ना चाहते हैं और वो लोग चाहते हैं कि चुने हुए लोगों को ही फायदा मिले… इसी बात की लड़ाई हमारे बीच में है और आपको ये पूरे देश में दिखेगा।