#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

क्या फिर शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा? राहुल गांधी ने वीडियो साझा कर दिए संकेत

12

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में वह मार्शल आर्ट्स करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के पोस्ट में उन्होंने लिखा- भारत डोजो यात्रा जल्द आ रही है। यहां डोजो शब्द मार्शल आर्ट्स के लिए एक हॉल या स्कूल को संदर्भित करता है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साजा करते हुए पोस्ट भी किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हमने हजारों किमी की दूरी तय की। हम अपने कैंप साइट में शाम को जिउ-जित्सु का अभ्यास करते थे। फिट रहने के लिए एक सरल तरीके के रूप में हमने इसे शुरू किया जो तेजी से एक सामुदायिक गतिविधि में बदल गई। जहां हम रुके थे, वहां के युवा मार्शल आर्ट छात्रों को लाया गया। हमारा लक्ष्य इन युवाओं को  जिउ-जित्सु, ऐकिडो और अहिंसक संघर्ष समाधान तकनीकों से परिचित कराना था।” कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “हमारा उद्देश्य उनमें हिंसा को सज्जनता में बदलना और उन्हें अधिक दयालु और सुरक्षित समाज बनाने के लिए उपकरण देना है। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मैं आप लोगों के साथ अपना अनुभव साझा करना चाहता हूं। उम्मीद है कि आप में से कुछ लोग जेंटल आर्ट का अभ्यास करने के लिए प्रेरित होंगे। भारत डोजो यात्रा जल्द आ रही है।” राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले इस साल जनवरी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। उन्होंने इस यात्रा को मणिपुर से शुरू करते हुए मुंबई में इसका समापन किया था। यह यात्रा 63 दिनों तक चली थी, जिसमें उन्होंने 6,700 किलोमीटर की दूरी तय की थी।