#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

‘क्राइम मास्टर गोगो’ बनकर शक्ति कपूर की हुई वापसी, बेटी श्रद्धा कपूर से लूटी ये चीज

644

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) जल्दी ही क्राइम मास्टर गोगो (Crime Master Gogo) के किरदार के साथ वापसी कर रहे हैं। शक्ति कपूर के बतौर क्राइम मास्टर गोगो सोशल मीडिया पर दो वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं। श्रद्धा कपूर से लूटी नेल पॉलिश श्रद्धा कपूर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि श्रद्धा कपूर नेल पॉलिश लगा रही होती हैं, तभी शक्ति कपूर, गोगो के किरदार में आते हैं। पिता को ऐसे देखकर एक दम से श्रद्धा हैरान हो जाती हैं। जिस पर शक्ति कपूर कहते हैं- ‘क्राइम मास्टर गोगो, आया हूं तो कुछ तो लूटकर ले जाऊंगा।’ इसके बाद वो बेटी की नेल पॉलिश ले जाते हैं। वहीं एक दूसरे वीडियो में वो एक शख्स से उसका पेन ले लेते हैं।
फैन्स को मिलेगा सरप्राइज!
दरअसल शक्ति कपूर ने ये रूप डिज्नी प्लस हॉटस्टार के लिए लिया है। हालांकि इसके बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक नहीं पता कि क्या ये कोई प्रमोशन है, या फिर कोई फिल्म या सीरीज के साथ शक्ति कपूर इस किरदार में वापसी करेंगे। दर्शक शक्ति कपूर को इस अवतार में देखकर काफी खुश हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें जल्दी ही सरप्राइज मिल सकता है।
श्रद्धा का क्या है कहना
पिता के इस रूप के बारे में श्रद्धा कपूर ने कहा, ‘मैं बचपन से ही पिता को ऑनस्क्रीन देखकर बहुत खुश होती थी। इस किरदार में उन्होंने अपना पर्सनल टच देकर इसके आइकॉनिक कर दिया है। पापा के साथ स्क्रीन शेयर करना बहुत यादगार है, मैं भी इतंजार कर रही हूं कि ये कैसे और कब सामने आएगा।’ गौरतलब है कि क्राइम मास्टर गोगो का किरदार शक्ति कपूर ने 1994 में रिलीज हुई फिल्म अंदाज अपना अपना में निभाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *