#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ से अलर्ट पर मुंबई, BMC के अस्पतालों से 580 कोरोना मरीज हुए शिफ्ट

608

मुंबई, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने मुंबई से ‘तौकते’ चक्रवाती तूफान गुजरने की भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की चेतावनी के मद्देनजर 580 मरीजों को कोविड-19 देखभाल केंद्रों से स्थानांतरित कर दिया।
बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय ने कोविड देखभाल केंद्रों से 580 मरीजों- बीकेसी से 243, दहिसर से 183 और मुलुंड से 154 – को मुंबई के राज्य सरकार और नगर निकाय द्वारा संचालित अस्पतालों में शनिवार रात स्थानांतरित कर दिया। आईएमडी ने घोषणा की कि चक्रवात रविवार को शहर से गुजर सकता है। इसी के मद्देनजर अधिकारी ‘बांद्रा-वर्ली सी लिंक’ एहतियातन बंद करने की संभावना पर भी विचार कर रहे हैं।
बीएमसी ने शुक्रवार को शहर के अस्पतालों को सतर्क किया था कि बिस्तरों और ऑक्सीजन उपकरणों की उपलब्धता को लेकर अंतिम समय में कोई अव्यवस्था नहीं हो। अधिकारी ने बताया कि मुंबई में उपनगरीय रेल सेवा रविवार को जारी रहेगी।
साइक्लोन के मजबूत होने की संभावना
मौसम विभाग ने शनिवार को कहा था कि ‘तौकते’ और मजबूत हो गया है और यह गुजरात तट एवं केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव एवं दादरा-नगर हवेली तट की ओर बढ़ रहा है। अधिकारियों ने कहा था कि तूफान के शनिवार देर रात तक ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ में तब्दील होने की संभावना है। विभाग ने कहा था कि इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 18 मई की दोपहर के आसपास पोरबंदर और नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना है।
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट
अधिकारियों ने कहा था कि तूफान के शनिवार देर रात या रविवार तड़के मुंबई से कुछ दूरी से गुजरने की संभावना है, इसलिए अधिक नुकसान होने की आशंका नहीं है, लेकिन मुंबई, ठाणे और पालघर में तेज हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *