#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

जावेद फारुकी महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त हुए

597

भिवंडी। युसुफ मंसूरी
भिवंडी शहर के रहने वाले वरिष्ठ समाज सेवक जावेद फारुकी को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव पद पर नियुक्त किया गया।
जावेद फारूकी पहले भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश पदाधिकारी थे। जनवरी महीने में भाजपा छोड़कर कोंग्रेस पार्टी की कमान संभाल ली
कांग्रेस पार्टी की प्रदेश जन संघर्ष यात्रा के समापन के मौके पर जावेद फारूकी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान के समक्ष कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। अभी हाल ही में महाराष्ट्र प्रदेश महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमएम शेख ने जावेद फारूकी को मुंबई स्थित अपने कार्यालय बुलाकर प्रदेश पदाधिकारियों के मौजूदगी में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्ति पत्र देकर नियुक्त किया। जावेद फारूकी को प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी में एक खुशी का माहौल नजर आया। नियुक्ति के पश्चात मुबारकबाद देने का जैसे मेला सा लग गया भिवंडी सहित प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों ने भी फारुकी को मुबारकबाद पेश की। जावेद फारूकी ने पदाधिकारी वे कार्यकर्ताओं सहित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा जिस विश्वास के साथ मुझे कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है मैं अपने सभी वरिष्ठ अधिकारियों का आभार मानता हूं मै पूरे विश्वास के साथ लोगों का काम करूंगा और शहर को विकास की राह पर ले जाने का प्रयास करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *