#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

ट्रंप पर गोली चलाने वाले क्रुक के परिवार की पहली प्रतिक्रिया आई, दोस्तों ने भी बताया बेहद शांत स्वभाव का

22

अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट खेमे के नेता प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच, शनिवार को एक चुनावी रैली में रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप पर गोलीबारी की गई। इस हमले में पूर्व राष्ट्रपति बाल-बाल बच गए। इस पूरी घटना के पीछे जिस शख्स की पहचान हुई वो महज 20 साल का थॉमस मैथ्यू क्रुक्स था। उसे गोलीबारी के तुरंत बाद ही एक स्नाइपर ने मार गिराया। क्रुक्स द्वारा ट्रंप को निशाना बनाए जाने से उसका परिवार गहरे सदमे में है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनके बेटे ने ऐसा क्यों किया। वहीं, उसके साथियों ने उसे शांत स्वभाव का बताया। डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वहीं, आरोपी शख्स का परिवार अभी भी इस असमंजस में कि आखिर यह सब हुआ क्या। थॉमस के पिता मैथ्यू क्रुक्स ने एक मीडिया चैनल से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल इस बात का पता लगा रहे हैं कि आखिर चल क्या रहा है। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने बेटे और उसके द्वारा किए कामों पर तभी कुछ बोलेंगे, जब उनकी बात कानून  प्रवर्तन से हो जाएगी। हमलावर के चाचा मार्क क्रुक्स ने एक अन्य मीडिया को बताया कि यह घटना पूरे परिवार के लिए एक बड़ा झटका है। उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि पेंसिल्वेनिया रैली में डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने के लिए थॉमस को किसने प्रेरित किया होगा। 68 साल के मार्क ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि क्या कहना चाहिए। हम अभी भी मामले को समझने की कोशिश कर रहे हैं।’ पेंसिल्वेनिया के रहने वाले मार्क क्रुक्स ने कहा, ‘पिछले कई सालों से हमारा थॉमस से कोई संपर्क नहीं था। मैंने बच्चे को तब से नहीं देखा जब वह छोटा था। वह हमें कभी परेशान नहीं करना चाहता था, इसलिए हमने कभी देखा ही नहीं।’ हमलावर के माता-पिता मैरी और मैथ्यू क्रुक्स दोनों प्रमाणित व्यवहार परामर्शदाता हैं। थॉमस क्रुक्स 20 साल का था और वह पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में अपना वोट देता। पत्रकारों ने आरोपी के पूर्व सहपाठियों और पड़ोसियों से भी संपर्क किया। उन्होंने बताया कि क्रुक्स हाईस्कूल में फिट नहीं होता था। वह एक शांत और अलग बच्चा था, जिसमें उसके साथ के अन्य बच्चों की तरह कोई हिंसक प्रवृत्ति नहीं थी।

सहपाठियों ने बताया शांत

वहीं, उसके सहपाठियों ने उसे एक शर्मीला और खुद में रहने वाला बताया। उन्होंने कहाव कि वह हाईस्कूल में फिट नहीं होता था। उसका राजनीति के प्रति कोई झुकाव नहीं था। उसके साथ पढ़ने वाले अन्य बच्चों ने कहा कि वह अकेला रहता था, इसलिए उसे परेशान करना आसान होता था। अन्य छात्र उसे कई बार धमकाते थे। उसके एक सहपाठी ने कहा, ‘मैंने जब खबर सुनी तो मैं बस हैरान गया था। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि उसने ऐसा कुछ किया। वह बहुत शांत और खुद में रहने वाला शख्स था।’ थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने शनिवार को एक राजनीतिक रैली में कई गोलियां चलाईं। इसमें से एक गोली डोनाल्ड ट्रंप के दाहिने कान में लगी। गोलीबारी की घटना में एक राहगीर की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।