#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

ट्रांसजेंडर खिलाड़ी महिला वर्ग के खेलों में नहीं ले सकेंगी हिस्सा! राष्ट्रपति ट्रंप का आदेश

1

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही एक ऐसे कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं, जिसके बाद ट्रांसजेंडर खिलाड़ी महिला वर्ग के खेलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। यह आदेश उन ट्रांसजेडर खिलाड़ियों पर लागू होगा, जो जन्म के समय पुरुष थे और बाद में लिंग परिवर्तन कराकर महिला बन गए। डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही इस आदेश पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। बीती जनवरी में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ही डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आदेश में स्पष्ट कर दिया था कि आधिकारिक दस्तावेजों में सिर्फ महिला और पुरुष के तौर पर लोगों की पहचान दर्ज की जाएगी। डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव अभियान के दौरान भी वादा किया था कि वे पुरुषों को महिलाओं के खेलों से अलग रखेंगे और अब ताजा आदेश के जरिए वे अपने उस वादे को पूरा करने जा रहे हैं। ट्रंप बुधवार को जिस आदेश पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं, उसके तहत उनका प्रशासन शीर्षक 11 के कानून की व्याख्या करेगा। यह कानून एथलेक्टिक्स में लैंकिंग समानता को बढ़ाने और खेल परिसरों में यौन उत्पीड़न रोकने के लिए लाया गया था। रिपब्लिकन सांसद नैंसी मेस ने ट्रंप के कार्यकारी आदेश की तारीफ करते हुए कहा कि इस आदेश के बाद खेलों में निष्पक्षता बहाल होगी।
ट्रांसजेंडर्स के सेना में भर्ती पर भी रोक लगा सकते हैं ट्रंप
बाइडन प्रशासन ने पिछले साल अप्रैल में एक नीति लागू की थी, जिसमें कहा गया था कि यह कानून ट्रांसजेंडर एथलीट्स को स्पष्ट रूप से संबोधित करने से चूक गया और कानून में कुछ बदलाव किए। हालांकि कई रिपब्लिकन प्रभाव वाले राज्यों ने इन बदलावों को चुनौती दी थी। डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों सेना से अमेरिकी सेना से जुड़े कार्यकारी आदेश पर भी हस्ताक्षर किए थे। इस आदेश के तहत अमेरिका में ट्रांसजेंडर सैनिकों पर नीति बनाने का निर्देश दिया गया है। साल 2017 में भी ट्रंप ने ट्रांसजेंडर सैनिकों के अमेरिकी सेना में बहाल करने पर रोक लगा दी थी। अब नई नीति में भी ट्रंप ऐसा ही कुछ आदेश जारी कर सकते हैं।