#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

‘दिल्ली की अर्थव्यवस्था के विध्वंस के लिए AAP जिम्मेदार’, बांसुरी स्वराज का अरविंद केजरीवाल पर हमला

5

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि कल दिल्ली वित्त विभाग की एक रिपोर्ट आई है। दिल्ली वित्त विभाग की इस रिपोर्ट से ये स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था के विध्वंस के लिए अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी की सरकार और दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी पूरी तरह जिम्मेदार हैं जो दिल्ली की वित्त मंत्री भी हैं। बांसुरी स्वराज ने कहा कि 31 साल में पहली बार दिल्ली का बजट घाटे में है। दिल्ली में जो खर्चा है वो दिल्ली की आय से कहीं ज्यादा है। यह घाटा जानबूझकर हुआ है। जब विधानसभा के पटल पर ये बजट पारित किया गया तो तत्कालीन वित्त मंत्री अतिशी ने दिल्ली के बजट के आधिक्य होने के दावे किए थे। आवश्यक बुनियादी ढांचों से संबंधित कई बड़े खर्चों का दिल्ली के बजट में प्रावधान ही नहीं किया गया। ये जानबूझकर किया गया क्योंकि दिल्ली सरकार जनता को भ्रमित करना चाहती थी कि दिल्ली के पास आधिक्य पैसा है।