#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

दिसंबर 2023 में ही लोकसभा चुनाव करा सकती है भाजपा, पहले ही बुक कर लिए हैं सभी हेलीकॉप्टर

102

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि भाजपा दिसंबर में ही लोकसभा चुनाव करा सकती है। उन्होंने दावा किया कि भगवा पार्टी ने प्रचार के लिए सभी हेलीकॉप्टर बुक कर लिए हैं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की युवा शाखा की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आगाह किया कि भाजपा के तीसरे कार्यकाल से यह सुनिश्चित होगा कि देश ‘निरंकुश शासन’ का सामना करे। मुख्यमंत्री बनर्जी ने राज्य में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोटों के लिए ‘गैरकानूनी गतिविधियों’ में लगे कुछ लोगों को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह ‘कुछ पुलिसकर्मियों के समर्थन से’ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आती है, तो देश को निरंकुश शासन का सामना करना पड़ेगा। आशंका है कि वे (भाजपा) दिसंबर 2023 में ही लोकसभा चुनाव करा सकते हैं। टीएमसी प्रमुख ने कहा कि भगवा पार्टी ने पहले ही हमारे देश को समुदायों के बीच दुश्मनी के दलदल में बदल दिया है। अगर वे सत्ता में लौटते हैं, तो यह हमारे देश को नफरत का देश बना देंगे। बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए पहले ही सभी हेलीकॉप्टर बुक कर लिए हैं ताकि कोई अन्य राजनीतिक दल प्रचार के लिए उनका इस्तेमाल न कर सके। बनर्जी ने कहा कि उन्होंने बंगाल में तीन दशक लंबे माकपा शासन को हराया था और अब वह लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगी। जादवपुर विश्वविद्यालय में ‘गोली मारो’ के नारे लगाने वाले एबीवीपी और भाजपा कार्यकर्ताओं पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस को विश्वविद्यालय में नफरत भरे नारे लगाने वालों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे नारे लगाने वालों को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह बंगाल है। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश नहीं है।

7 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *