#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

दीपिका-रणवीर की बेबी गर्ल से मिलने पहुंचे मुकेश अंबानी, अस्पताल के बाहर आए नजर

15

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बिटिया के माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने रविवार 8 सितंबर 2024 को बेटी को जन्म दिया। दीपिका की डिलीवरी एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में हुई है। दीपिका और रणवीर की बेबी गर्ल से मिलने के लिए उनके करीबी और शुभचिंतक पहुंच रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी भी दीपिका की बिटिया से मुलाकात करने पहुंचे। उन्हें अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी के करीब छह साल बाद अपनी पहली संतान का स्वागत किया है। बिटिया के जन्म की जानकारी जैसे ही कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की, बधाईयों का तांता लग गया। आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, अर्जुन कपूर, परिणीति तमाम सितारों ने भर-भरकर शुभकामनाएं दीं और नन्ही परी को प्यार व आशीर्वाद दिया। अब मुकेश अंबानी भी दीपिका की लाडली से मिलने पहुंचे हैं। उन्हें एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के बाहर अपनी कार से देखा गया। मालूम हो कि दीपिका की डिलीवरी गणेश चतुर्थी के पर्व से एक दिन बाद हुई है। इससे पहले मुकेश अंबानी ने अपने यहां गणेश चतुर्थी का भव्य आयोजन किया था। अंबानी के घर विराजे गणपति बप्पा के दर्शन के लिए तमाम बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे। इस दौरान दीपिका के पिता और ससुर भी अंबानियों के गणपति उत्सव में शरीक हुए थे। उसी शाम यानि शनिवार को दीपिका डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं और अगले दिन रविवार को खुशखबरी आ गई।
फैंस को बेबी गर्ल की पहली झलक का इंतजार
पहले ऐसी खबरें थीं कि दीपिका पादुकोण की डिलीवरी 28 सितंबर को होगी। हालांकि, फैंस को गुड न्यूज पहले ही मिल गई। डिलीवरी से महज दो दिन पहले दीपिका अपने पति व एक्टर रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन करने पहुंची थीं। दीपिका और रणवीर के घर नन्ही परी के आने से फैंस बेहद खुश हैं और अब उन्हें बेबी गर्ल की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार है।