#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

दो करोड़ की डकैती करने वाले दो गिरफ्तार,दो अन्य की तलाश जारी

882

घर के सदस्यों को बांध बंदूक  नोंक पर दिया था घटना को अंजाम।।

।।48 घंटे में ठाणे क्राइम ब्रांच ने डकैतों को दबोचा, आभूषण बरामद।।

मुस्तकीम खांन संवाददाता,एच बी टी न्यूज

भिवंडी— तालुका के‌ काल्हेर गांव में परिजनों का हाथ पांव बांधकर‌ बंदूक की नोंक पर एक करोड़ 86 लाख 30 हजार रुपए की डकैती का पुलिस ने मात्र 48 घंटे में पर्दाफाश किया।इस मामले में ठाणे क्राइम ब्रांच पुलिस ने  मुंबई व ठाणे शहर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।जिनके पास पुलिस ने चोरी के सारे सोने के आभूषण बरामद कर लिया हैं।जबकि पुलिस  60 लाख लेकर फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश सरगगर्मी से कर रही है। 

      प्राप्त जानकारी के अनुसार भिवंडी के  काल्हेर गांव के बी.सी.अपार्टमेंट में रहने वाले जगदीश बलीराम पाटिल बुधवार की सुबह रोज की तरह बाहर से घर का दरवाजा बंद कर वॉकिंग चले गए। जिसका फायदा उठाकर चार डकैतों ने दरवाजा खोलकर घर में घुस गए और घर के अन्य चार सदस्यों का हाथ पैर बांधकर सिर्फ 20 मिनट में घर में रखा 60 लाख रुपए नकद के साथ एक करोड़ 26 लाख 39 हजार रुपये के सोने के आभूषण सहित एक करोड़ 86 लाख 30हजार की चोरी कर फरार हो गए।इस घटना के बाद नारपोली पुलिस ने शुभम पाटिल की शिकायत पर चार अज्ञात डकैतों के खिलाफ जबरन चोरी करने तथा जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया हैं।जिसकी जांच पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर के आदेशानुसार सहायक पुलिस आयुक्त नितीन कौसडीकर कर रहे है।डीसीपी राजकुमार शिंदे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी  के लिए कुल 12 टीम का गठन किया गया।इसी बीच ठाणे क्राइम ब्रांच पुलिस ने 48 घंटे में ही चार आरोपियों में से दो आरोपियों को मुंबई तथा ठाणे ( मुंब्रा) से गिरफ्तार कर लिया हैं।वही पर इनके पास से सोने के आभूषण भी पुलिस ने जब्त कर लिया हैं।जबकि 60 लाख रुपए लेकर फरार इनके दो अन्य साथियों की तलाश पुलिस कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *