#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

‘नए खेल की तकनीक सीख रही…’, स्टार शूटर मनु भाकर ने सूर्यकुमार के साथ साझा की तस्वीर

10

पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली निशानेबाज मनु भाकर इन दिनों नए-नए खेलों की बारीकियां सीख रही हैं। हाल ही में उन्होंने घुड़सवारी, भरतनाट्यम और स्केटिंग सीखने की इच्छा जताई थी। अब वह क्रिकेट भी सीखती दिख रही हैं। 22 साल की मनु ने रविवार को भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के लिए मनु ने शानदार कैप्शन भी लिखा है। मनु ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- मिस्टर 360 ऑफ इंडिया के साथ एक नए खेल की तकनीक सीख रही हूं।’ फोटो में मनु बैटिंग का पोज बनाती हुई दिख रही हैं। सूर्यकुमार यादव को पूरे मैदान में खेलने की उनकी क्षमता की वजह से मिस्टर 360 कहा जाता है। यह एक ऐसा नाम है जो दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स की वजह से चर्चित था। मनु पेरिस में इतिहास रचने के बाद फिलहाल तीन महीने की ब्रेक पर हैं और अब भारत के टी20 कप्तान से क्रिकेट के गुड़ सीख रही हैं। भाकर ने पेरिस 2024 ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक हासिल करते हुए इतिहास रच दिया था। वह ओलंपिक खेलों के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाली आजादी के बाद से पहली भारतीय एथलीट बनीं। मनु को टोक्यो 2020 ओलंपिक में निराशा का सामना करना पड़ा था, जहां वह अपनी तीनों स्पर्धाओं में फाइनल में पहुंचने में विफल रही थीं। फैंस इस फोटो को देखकर बहुत खुश हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भारत के दो सुपरस्टार्स। आज के दिन की खूबसूरत और आइकॉनिक तस्वीर। भगवान आप दोनों का भला करे।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘एक फ्रेम में दो चैंप्स।’ इससे पहले मनु से एक कार्यक्रम के दौरान नीरज चोपड़ा को लेकर सवाल पूछे जाने पर वह नाराज हो गई थीं। एक कार्यक्रम के दौरान किसी ने सवाल पूछा, ‘नीरज (चोपड़ा) के साथ आपकी क्या बातचीत हुई?’ यह सवाल सुनकर मनु ने न सिर्फ कोई जवाब नहीं दिया, बल्कि वह वहां से मां के साथ चली गईं। इसके बाद मनु के पिता राम किशन ने बयान दिया था। उन्होंने कहा था- टमनु अभी बहुत छोटी है। उसकी उम्र विवाह योग्य भी नहीं है। अभी इसके बारे में सोच भी नहीं रहा हूं।’