#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

निरीक्षण करने भिवंडी के शाहीन बाग पहुंचे पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे

981

मुस्तकीम खांन संवाददाता भिवंडी

पुलिस अधिकारियों के संग सुरक्षा कारणों का लिया जायजा।।

भिवंडी–भिवंडी शहर स्थित जूना मुंबई आगरा रोड मामा- भांजा ग्राउंड के पास शाहीन बाग की तर्ज पर शुरू हुए 3 दिन बीत चुके हैं।शाहीन बाग में हजारों की संख्या में महिलाएं, बच्चे व पुरुष अलग-अलग पंडालों में जमा है।शाहीन बाग में रह-रहकर सीए -एनआरसी- एनपीआर मुर्दाबाद के नारे गूंज रहे हैं। भिवंडी पुलिस उपायुक्त राज कुमार शिंदे ने पुलिस अधिकारियों के साथ शाहीन बाग़ का दौरा किया और वहां मौजूद संविधान बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी एडवोकेट किरण चन्ने, मौलाना औसाफ़ फलाही, कामरेड विजय कांबले आदि से सुरक्षा कारणों को लेकर चर्चा की। 

गौरतलब हो कि, दिल्ली की तर्ज पर अल्पसंख्यक बहुल नगरी भिवंडी में भी सीएए,एनआरसी एनपीआर का तगड़ा बिरोध शुरू है।3 दिन पूर्व शुक्रवार जुम्मा की नमाज के उपरांत जूना मुम्बई आगरा मार्ग स्थित मिल्लत नगर के पास संबिधान बचाओ संघर्ष समिति द्वारा मामा भांजा ग्राउंड पर शामियाना लगाकर शाहीन बाग निर्माण किया जा चुका है।शाहीन बाग में करीब 4-5 हजार महिलाएं,बच्चे,पुरुष एकत्रित होकर सीएए आदि कानून वापस लिए जाने का गगनभेदी नारा लगाते हैं और केंद्र सरकार से कानून को जनविरोधी करार देते हुए वापस लेने की मांग की जा रही है।भिवंडी पुलिस प्रशासन द्वारा शाहीन बाग बनाए जाने हेतु संबिधान बचाओ संघर्ष समिति को कोई परमीशन नही दिए जाने के बावजूद भी शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किये जाने की बात कहकर महिलाओं,बच्चों,पुरुषों द्वारा शाहीन बाग में जुटकर नागरिकता कानून का जोरदार बिरोध दर्शाया जा रहा है।

।।।। भिवंडी पुलिस उपायुक्त शिंदे नें किया शाहीन बाग का अचानक दौरा।।।

भिवंडी तेजतर्रार पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे नें निजामपुर पुलिस स्टेशन वरिष्ठ निरीक्षक विजय डोलस के साथ देर शाम शाहीन बाग का अचानक निरीक्षण किया. शाहीन बाग निर्माण में अहम रोल निभाने वाले संबिधान बचाओ संघर्ष समिति के प्रमुख पदाधिकारियों, एडवोकेट किरण चन्ने,मौलाना औसाफ़ फलाही,कामरेड विजय कांबले सहित अन्य पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा किया और कानून की हद्द में रहकर ही शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किये जाने पर जोर दिया है.संबिधान बचाओ संघर्ष समिति टीम नें उपायुक्त शिंदे को शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किये जाने का भरोसा दिया है।

बता दें कि,भिवंडी स्थित शाहीन बाग में आयोजक मंडली द्वारा महिलाओं, बच्चों की सुविधाओं का पूर्णतया ख्याल रखा गया है.महिलाओं हेतु शौचालय की सुबिधा सहित पानी, खाना पंडाल में समय- समय पर पहुंचाया जाता है।शामियाने में दूधिया लाइट,पंखा जैसी तमाम सहूलियत प्रदान की गई है और स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु डॉक्टरों की टीम व एम्बुलेंस की तैनाती 24 घण्टे रखी गई है।महिलाओं को घरों से लाने, वापसी हेतु ऑटोरिक्शा उपलब्ध कराए गए हैं। कार्डधारी सैकड़ों स्वयंसेवकों की फौज 24 घण्टे शाहीन बाग की सुरक्षा को मौजूद है। भिवंडी पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे शाहीन बाग की पलपल की गतिविधियों पर नजर गड़ाए हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *