#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

पढ़रपुर से मुंबई तक आक्रोश मोर्चा निकालेगा मराठा समाज

887
pandharpur

आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समाज एक बार आक्रामक हो गया है। मराठा क्रांति ठोक मोर्चा की ओर से पंढरपुर से मुंबई तक पैदल आक्रोश मोर्चा निकाला जाएगा। शुक्रवार को मराठा ठोक मोर्चा के निमंत्रक महेश डोंगरे ने यह घोषणा की। मुंबई मराठी पत्रकार संघ में पत्रकारों से बातचीत में डोंगरे ने कहा कि 7 नवंबर को पंढरपुर से पैदल आक्रोश मोर्चे की शुरुआत होगी। यह मोर्चा 21 वें दिन मंत्रालय पहुंचेगा।

मराठा आरक्षण को लेकर फिर से तेज हो रही मांग

उन्होंने कहा कि आक्रोश मोर्चा में पूरे प्रदेश के मराठा समाज के लोग शामिल होंगे। इसके अलावा मराठा आरक्षण के लिए जान गंवाने वाले 42 लोगों के परिवारों के सदस्य भी हिस्सा लेंगे। आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन के कारण जिन 13 हजार 700 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया वे सभी लोग मोर्चे में आएंगे। डोंगरे ने बताया कि यह मोर्चा पंढरपुर, अकलूज, बारामती, जेजुरी, सासवड, पुणे, पनवले मार्ग से होते हुए मुंबई पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *