#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

परमबीर सिंह का नया लेटर बम: महाराष्ट्र के DGP ने अनिल देशमुख के खिलाफ शिकायत वापस लेने पर समझौते का दिया ऑफर

707

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने एक और लेटर बम फोड़ा है। इस बार उन्होंने महाराष्ट्र के मौजूदा डीजीपी संजय पांडे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) को लिखे लेटर में परमबीर सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के डीजीपी संजय पांडे ने उन्हें पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोपों को वापस लेने को कहा है। परमबीर के मुताबिक, संजय पांडे ने उनसे कहा कि ऐसा करने पर उनके खिलाफ जांचों की बंद कर दिया जाएगा। परमबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र में अनिल देशमुख के खिलाफ शुरू की गई जांचों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि गवाहों को प्रभावित किया जा रहा है। परमबीर सिंह ने करीब डेढ़ महीने पहले राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे एक लेटर में आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख ने ही मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाझे को हर महीने 100 करोड़ रुपए की वसूली का टारगेट दिया था। अनिल देशमुख ने आरोपों से इनकार किया था। लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से सीबीआई जांच के आदेश के बाद देशमुख को पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *