#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

पहले चरण की 89 सीटों पर भाजपा करेगी 82 रैलियां, शिवराज-योगी और मांडविया को मिला विशेष टास्क

219

गुजरात में पहले चरण के नाम वापस लेने की आखिरी तारीख बीत चुकी है। शुक्रवार से प्रदेश में चुनाव प्रचार का घमासान शुरू हो गया है। भाजपा ने अपने सभी स्टार प्रचारकों को मतदाताओं के समीकरण के अनुसार अलग अलग क्षेत्रों में प्रचार की जिम्मेदारी सौंप दी है। पहले चरण की 89 सीटों में से 82 पर शुक्रवार को केंद्रीय और प्रदेश के नेता एक साथ प्रचार और रोड शो के लिए उतरेंगे। मध्यप्रदेश के सीएम चौहान, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गुजरात में प्रचार के लिए टास्क सौंपे गए हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मांडविया और रुपाला को मिली पाटीदार बाहुल्य क्षेत्र में प्रचार की कमान सौंपी गई है। भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन 56 सीटों पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री, केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, विभिन्न राज्यों के सांसद समेत 15 नेता प्रचार और सभा को संबोधित करेंगे। जबकि 36 सीटों पर प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद और संगठन के पदाधिकारी समेत 14 नेता प्रचार करेंगे। शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा नवसारी, अंकलेश्वर और राजकोट पूर्व, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जामनगर ग्रामीण, भरूच और ओलपाड में प्रचार करेंगे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर धांग्रधा, दसाडा, भावनगर ग्रामीण, भावनगर पूर्व, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मांगरोल, मांडवी, बारडोली, सूरत पश्चिम में प्रचार करेंगे। जबकि वीके सिंह गोंडल और पोरबंदर में रहेंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान मांडवी, अबडासा, मोरबी, भावनगर पश्चिम और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ वांकानेर, झगडिया और चौर्यासी में सभा और प्रचार करते हुए नजर आएंगे। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री मनसुख भाई मांडविया और पुरुषोत्तम रुपाला को सूरत की पाटीदार बहुल सीट की जिम्मेदारी दी गई है। वराछा, कतारगाम और करंज क्षेत्रों में ये नेता सभाएं लेंगे। इस इलाके में आम आदमी पार्टी की पकड़ मजबूत मानी जा रही है। हालांकि यह तीनों सीटों भाजपा का गढ़ मानी जाती हैं। लेकिन वोटर्स का मन निगम चुनाव की तरह रहा तो भाजपा की परेशानी बढ़ सकती है। इससे बचने के लिए ही मांडविया और रुपाला सभा को संबोधित करेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सूरत की चौर्यासी सीट के गोडादरा में सभा को संबोधित करेंगे। यहां हिंदी भाषी मतदाताओं की संख्या अधिक है। इसलिए इन्हें लुभाने के लिए योगी को प्रचार में उतारा है। यहां करीब दो से तीन लाख उत्तर भारतीय हैं। इसी तरह महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिंबायत, उधना, पांडेसरा व अन्य क्षेत्रों में सभाएं होंगी। यहां मराठी मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। इधर, कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी सूरत में रहेंगे। वे हिंदी भाषी और उत्तर भारतीय मतदाताओं को रिझाने का काम करेंगे। तिवारी उधना में प्रचार करेंगे। यहां करीब 45 से 50 हिंदी भाषी लोग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *