#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

प्रेमी से बदला लेने के लिए भतीजे को उठाया, क्राइम पेट्रोल की अभिनेत्री अपहरण के आरोप में गिरफ्तार

3
क्राइम पेट्रोल धारावाहिक में काम करके लोगों को अपराध के खिलाफ जागरूक करने वाली अभिनेत्री शबरीन खुद सलाखों के पीछे पहुंच गई हैं। दरअसल, शबरीन का ब्रजेश सिंह नामक युवक से प्रेम संबंध था, लेकिन ब्रजेश का परिवार शादी के लिए राजी नहीं था। इससे नाराज शबरीन ने उन्हें सबक सिखाने के लिए ब्रजेश के साढ़े तीन साल के भतीजे का अपहरण कर लिया।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र की पालघर जिला पुलिस ने शबरीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रिंस शनिवार को रोज की तरह स्कूल गया था। दिन में करीब 11 बजे शबरीन वहां पहुंची और दवा दिलाने के बहाने उसे साथ लेकर चली गई। चूंकि बच्चा शबरीन को पहले से जानता था, इसलिए उसके साथ चला भी गया। जानकारी के अनुसार दोपहर तक जब प्रिंस घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने स्कूल में पूछताछ की। वहां से पता चला कि बच्चे को एक महिला लेकर गई है, परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशन के आधार पर शबरीन का पता लगाया और प्रिंस को नैगांव के फ्लैट से मुक्त कराया। पुलिस ने बताया कि ब्रजेश का परिवार मुस्लिम समुदाय की होने के कारण शबरीन से शादी के खिलाफ था। शबरीन ने कई बार उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन बात न बनने पर अपहरण जैसा कदम उठाया। एक अधिकारी ने बताया कि शबरीन इस कदर आसक्त हो गई कि होश खो बैठी। उसे इस बात का अहसास ही नहीं रहा कि वह एक अपराध को अंजाम दे रही है।