#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

फडणवीस ही होंगे महायुति के नेता, आशीष शेलार ने कहा- सीट बंटवारे पर भी करेंगे फैसला

35

महाराष्ट्र में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ही नेतृत्व में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी की महायुति विधानसभा चुनाव लड़ेगी। यही नहीं, तीनों दलों के बीच सहयोगियों के साथ मिलकर सीट बंटवारे का फैसला भी फडणवीस ही करेंगे। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशिष शेलार ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अक्तूबर में संभावित विधानसभा चुनाव की तैयारियां करने और देरी से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है। आशिष शेलार ने कहा कि मुंबई प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी ने सीट बंटवारे और विधानसभा सीटों के चयन से संबंधित सभी फैसले लेने का अधिकार उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपने का फैसला किया है। शेलार ने बताया कि मुंबई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश भाजपा प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पार्टी के महासचिव विनोद तावडे की उपस्थिति में हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों के साथ विधानसभा के चुनाव की रणनीति और सीट बंटवारा समझौते के अलावा जीत के फार्मूले को भी अंतिम रूप दिया जा चुका है। शेलार ने कहा कि उप मुख्यमंत्री फडणवीस को इस संबंध में सारे अधिकार सौंप दिए गए हैं। पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम तय करने, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी घटक दलों के बीच चर्चा करने और रणनीति तय करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे हम समय पर विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर सकते हैं और उचित समय पर उम्मीदवारों की सूची भी जारी की जा सकेगी।