#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

बदलापुर एनकाउंटर पर संजय राउत ने सरकार को घेरा, बताया- शिंदे-फडणवीस के बीच श्रेय लेने की होड़

10

महाराष्ट्र का बदलापुर मामला इनदिनों फिर से चर्चा में है। इस मामले में आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर के बाद पुलिस पर सवाल खड़े हो गए। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस एनकाउंटर को गलत बताया। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि दुष्कर्मी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने इस एनकाउंटर को राजनीतिक फायदे से जोड़ते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि इस एनकाउंटर का श्रेय लेने के लिए एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच मुकाबला चल रहा है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउंत ने कहा, “दुष्कर्मी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। अगर एनकाउंटर राजनीतिक फायदे के लिए किया गया है तो यह गलत है। यहां दो लोगों (एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस) के बीच प्रतिस्पर्धा है। मैं देश में पहली बार ऐसा देख रहा हूं कि एक सरकार दो नेता हैं। उनमें से एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं तो दूसरे उप मुख्यमंत्री और दोनों में एनकाउंटर का श्रेय लेने के लिए प्रतिस्पर्धा है। इस मुकाबले से साफ पता चलता है कि राज्य में राजनीति किस तरह से हो रही है। देवेंद्र फडणवीस के कार्यकाल में पिछले साल 100 महिलाओं के साथ दुष्कर्म और हत्याएं हुईं। उनमें से कितने लोगों का एनकाउंटर किया गया?” बता दें कि आरोपी अक्षय शिंदे को पुलिस की गाड़ी में ले जाया जा रहा था। तभी उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली। इसके बाद उसने एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) पर गोली चला दी। जिसमें एपीआई घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें शिंदे की मौत हो गई। आरोपी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिछले महीने बदलापुर पूर्व के एक नामी स्कूल में दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना ने पूरे इलाके में रोष व्याप्त कर दिया। बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप स्कूल टॉयलेट साफ करने वाले व्यक्ति अक्षय शिंदे पर लगा। चार और छह साल की बच्चियों के साथ यह घटना 12 और 13 अगस्त को घटी थी। दरअसल, आरोपी अक्षय शिंदे को 1 अगस्त को टॉयलेट साफ करने के लिए अनुबंध के आधार पर स्कूल में भर्ती किया गया था। स्कूल ने लड़कियों के शौचालयों की सफाई के लिए कोई महिला कर्मचारी नियुक्त नहीं की थी। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने 12 और 13 अगस्त की कक्षाओं के दौरान बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया।