#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

बांग्लादेश के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने शुभमन, द्रविड़ के क्लब में भी शामिल हुए

10
भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में जारी टेस्ट में शतक जड़ दिया। उन्होंने टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया। पहली पारी में खाता नहीं खोल पाने वाले शुभमन ने 161 गेंद में शतक जड़ा। उन्होंने न सिर्फ शतक लगाया, बल्कि ऋषभ पंत के साथ मिलकर टीम इंडिया को एक शानदार स्कोर तक पहुंचाने में भी मदद की। शुक्रवार को अपनी दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 67 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद शुभमन ने पंत के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी निभाई। गिल 176 गेंद में 10 चौके और चार छक्के की मदद से 119 रन बनाकर नाबाद रहे। वह बांग्लादेश के खिलाफ किसी एक टेस्ट की पहली पारी में शून्य और दूसरी पारी में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने चेपॉक में राहुल द्रविड़ के भी एक खास रिकॉर्ड की बराबरी की। दरअसल, भारत ने चेपॉक में अब तक 35 टेस्ट खेले हैं, लेकिन अब तक सिर्फ दो ही बल्लेबाजों ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए शतक जड़े हैं। इनमें एक राहुल द्रविड़ और अब दूसरे शुभमन गिल हैं। गिल ने अपनी पारी के दौरान कुछ शॉट्स लगाए। गिल का भारत की दूसरी पारी में शानदार रिकॉर्ड रहा है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए उनकी पिछली चार पारियां- 104, 91, 52* और 119* रन की रही हैं। यानी उन्होंने 366 रन बनाए हैं। हालांकि, पहली पारी में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है।
IND vs BAN 1st Test 2024 Shubman Gill Century vs Bangladesh Records Cricket Career Stats News in Hindi

शुभमन ने अब तक 26 टेस्ट की 48 पारियों में 1611 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 128 रन का रहा है। उन्होंने अब तक पांच शतक और छह अर्धशतक लगाए हैं। शुभमन के अलावा ऋषभ पंत ने 128 गेंद में 13 चौके और चार छक्के की मदद से 109 रन की पारी खेली। यह पंत के टेस्ट करियर का छठा शतक रहा और वह धोनी के साथ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यशस्वी जायसवाल (10), रोहित शर्मा (5) और विराट कोहली (17) शुक्रवार को ही आउट हो गए थे। भारत ने शनिवार को 81/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और 206 रन जोड़कर पारी घोषित की। शनिवार का एकमात्र विकेट पंत के रूप में गिरा। बांग्लादेश के पास इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए करीब ढाई दिन का वक्त है।