#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

बारिश ने थामी मुंबई की रफ्तार, आज ऑरेंज अलर्ट जारी, हवाई सेवाएं हुईं बाधित

9
मुंबई में बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने आज भी मुंबई में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही मुंबई में तेज बारिश हो रही है, जिसकी वजह से जनजीवन बुरी तरह त्रस्त है। कई इलाकों में जलभराव की समस्या हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज मुंबई के तट पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में शनिवार तक बारिश जारी रह सकती है। वहीं महाराष्ट्र के कई इलाकों में 15 जुलाई तक बारिश का अनुमान जताया गया है। मुंबई में भारी बारिश के चलते धुंध छा गई है। इसकी वजह से मुंबई में हवाई सेवाएं भी बाधित हुई हैं। विभिन्न एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वह अपडेट फ्लाइट स्टेटस चेक करते रहें। इंडिगो ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘मुंबई में भारी बारिश और भारी एयर ट्रैफिक की वजह से हवाई सेवा प्रभावित हुई है। फ्लाइट स्टेटस को लगातार चेक करते रहें।’ इसी तरह एयर इंडिया ने भी यात्रियों से अपील की है कि वह समय से पहले एयरपोर्ट के लिए निकल जाएं क्योंकि कई जगह जलभराव की समस्या के चलते और ट्रैफिक जाम से उन्हें परेशानी हो सकती है।

मुंबई के साथ पालघर, रायगढ़ में भी भारी बारिश का अलर्ट
मुंबई में बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की समस्या हुई है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ी है। कई सड़कों पर पानी भर गया है। ट्रेन सेवाएं फिलहाल सामान्य रूप से चल रही हैं। बीते 24 घंटे में मुंबई में औसत 93 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज मुंबई के साथ ही पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में अगले 4-5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।