#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

बिना काम किए घर बैठे भी उठा पाएंगे पूरी सैलरी, ये कंपनी कर्मचारियों के लिए लाई जबरदस्त लीव पॉलिसी

197

प्राइवेट सेक्टर में बिना काम सैलरी का सपना, एक सपना ही है। यहां तक कि छुट्टियों के लिए कर्मचारियों को कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। हालांकि, एक कंपनी ऐसी है जो अपने कर्मचारियों के लिए जबरदस्त लीव पॉलिसी लाई है। इस पॉलिसी का फायदा उठाकर कर्मचारी बिना काम किए और घर बैठकर भी पूरी सैलरी उठा सकते हैं। ये कंपनी कोई और नहीं ई-कॉमर्स कंपनी मीशो है। दरअसल, मीशो ने अपने कर्मचारियों के लिए लीव पॉलिसी का एलान किया है। स्टार्टअप कंपनी के कर्मचारी जरूरत पड़ने पर पूरे साल यानी 365 दिन की छुट्टी ले सकते हैं। पॉलिसी के तहत यह छुट्टियां पेड लीव होंगी और कर्मचारी को हर महीने पूरी सैलरी मिलेगी। इतना ही नहीं छुट्टी के दौरान कर्मचारी को पीएफ और बीमा संबंधी फायदे भी मिलेते रहेंगे। कंपनी ने अपनी इस पॉलिसी को ‘मीकेयर’ प्रोग्राम का हिस्सा बनाया है।

कब मिलेगी पेड लीव

मीशो के अधिकारियों के मुताबिक, नई लीव पॉलिसी के तहत गंभीर बीमारी होने पर कर्मचारी 365 दिन की पेड लीव ले सकेंगे। अगर कंपनी का कोई कर्मचारी या उसका कोई करीबी गंभीर रूप से बीमार होता जाता है, तो वह इस पॉलिसी का फायदा उठा सकता है। इसके अलावा कर्मचारी पढ़ाई या निजी काम के लिए भी छुट्टी ले सकता है। कंपनी ने बताया अगर कर्मचारी खुद बीमार होता है तो उसे साल भर की छुट्टी के दौरान पूरी सैलरी मिलेगी। वहीं अगर परिवार का कोई सदस्य बीमार होता है तो तीन महीने के लिए 25 फीसदी सैलरी का भुगतान किया जाएगा।

वापस लौटने पर पुराने पद पर होगी बहाली 

कंपनी ने अपने कर्मचारियों के हित के लिए कई बदलाव किए हैं। लंबी छुट्टी से लौटने वाले कर्मचारियों को अपने पद को लेकर भी घबराने की जरूरत नहीं है। कंपनी के चीफ एचआर आशीष कुमार सिंह ने कहा है, जब कर्मचारी छुट्टी से वापस आएंगे तो उन्हें पुराने पद पर बहाल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *