#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

बिहार में लगातार बारिश से मंडराया बाढ़ का खतरा

663

बिहार में मॉनसून ने एंट्री के साथ ही ऐसा असर दिखाया कि ज्यादातर इलाकों में बारिश (Rain in Bihar) का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थिति ये हो गई है कि गंडक समेत सूबे की प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिससे पश्चिमी चंपारण समेत सूबे कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात (Bihar Flood) उत्पन्न हो गए हैं। कई गांवों और शहर के मुहल्लों में जलजमाव की स्थिति आ गई है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से करीब साढ़े तीन लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज गंडक नदी में किया गया। इससे गंडक किनारे बसे कई गांवों में पानी घुस गया।
इधर नेपाल में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गंडक बराज के जलस्तर में काफी वृद्धि हो रही है। इसका असर आस-पास के इलाकों में नजर आ रहा है। बगहा में पुलिस बैरक में बरसात का पानी घुस गया है। वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व के जंगलों में पानी भर गया है। गंडक बराज के जलस्तर के बढ़ने के साथ ही गंडक नदी से सटे झंडू टोला, चकदहवा, बीन टोला आदि गांव में पहुंच गया। लगभग एक हजार ग्रामीणों के घरों में पानी घुस जाने से विस्थापित का जीवन बांध पर गुजारने पर मजबूर हो गए हैं। इस बीच वाल्मीकिनगर गंडक बराज के साथ ही तटबंधों और बांधों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *