#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर शोक की लहर, शुभेंदु अधिकारी से लेकर असम के सीएम तक ने जताया दुख

18

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीआई(एम) के वरिष्ठ नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का गुरुवार को निधन हो गया। इस खबर से देश की सियारी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर बंगाल में भाजपा नेताओं के साथ असम के मुख्यमंत्री ने भी  शोक व्यक्त किया। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि पूरे सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बता दें कि बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन उनके आवास पर हुआ। प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने इसकी जानकारी दी। वह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं। एक दिग्गज नेता, विधायक, मंत्री और फिर मुख्यमंत्री के रूप में पांच दशकों से अधिक के उनके व्यापक अनुभव ने एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।” बंगाल में भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के बारे में जानकर दुखी हूं। बुद्धदेव भट्टाचार्य अपने स्वर्गीय निवास के लिए प्रस्थान कर गए हैं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रर्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।”  भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, “पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन से बहुत दुखी हूं। इस दुख के समय में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रर्थना करता हूं।”

बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन से दुखी है ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के अचानक विधन से हैरान और दुखी हूं। मैं उन्हें पिछले कुछ दशकों से जानती हूं और जब वह बीमार थे, तब उनसे कई बार मिलने भी गई थी। दुख की इस घड़ी में मीरा दी और सुचेतन के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।” उन्होंने सीपीआई(एम) पार्टी के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।