#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

बेघर निवारा केंद्र बना बेसहारों का सहारा

975

फहीम अंसारी।
भिवंडी। दैवी आपदा हो या आर्थिक संकट हर प्रकार के पीड़ितों की सेवा सुरक्षा करने के लिए भिवंडी मनपा क्षेत्र के आज़मी नगर दीवान शाह स्थित मानव विकास सामाजिक सेवा संस्था द्वारा संचालित बेघर निवारा केंद्र में बेसहारा लोगों को सहारा देकर पूर्व सन 2018 के माह दिसंबर से निरंतर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि उक्त प्रकार के संकट के समय अपने भी पराये हो जाते हैं, वहीं मानव विकास सामाजिक सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष संजय कुलकर्णी के मार्गदर्शन में निरीक्षक ऐश मोहम्मद अंसारी द्वारा पूर्व से आज तक बेसहारा लोगों को सहारा देने का निरंतर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उक्त संदर्भ में निरीक्षक ऐश मोहम्मद अंसारी ने बताया है कि आज के समय में इस बेघर निवारा केंद्र में 35 पुरुष व 32 महिलायें रह रही हैं जो संख्या कभी कभी इससे अधिक भी होती है जिनके रहने ,शौचालय, स्नान ,औषध आदि के साथ साथ नाशता,दोपहर व रात के भोजन की अच्छी तरह व्यवस्था की जाती है जो भविष्य में भी जारी रहेगा , इस कार्य में महिलाओं की देखभाल करने के लिए एक महिला निरीक्षक भी कार्यरत हैं।इसी प्रकार इस निवारा केंद्र में रहने वालों से पूछे जाने पर उन्होंने ने बताया कि यहां पर हम सभी जाति धर्म के लोग रहते हैं ,यहां के निरीक्षक ऐश मोहम्मद अंसारी द्वारा हम लोगों को खाने पीने की अच्छी तरह व्यवस्था की गई है जिसमें भोजन में पौष्टिक आहार दिया जाता है तथा सोने के लिए डंलप का गद्दा और साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है ,यह सत्य है कि हमें हमारे घर में भी हमारी ऐसी व्यवस्थित सेवा नहीं होती थी , इनकी सेवाओं से हम लोग संतुष्ट हैं ।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *