#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

बॉम्बे हाई के पास फंसी 273 जिंदगियां, नौसेना ने रेस्क्यू के लिए भेजे दो जहाज

612

मुंबई, 17 मई: ताउते चक्रवात के बीच बॉम्बे हाई के पास एक बहती नाव पर 273 लोग फंस गए हैं। यह स्थान मुंबई से करीब 175 किलोमीटर दूर बॉम्बे हाई के पास हीरा ऑयल फील्ड के नजदीक है। नेवी ने नाव से एसओएस मिलने के बाद अपने दो जहाजों आईएनएस कोच्चि और आईएनएस तलवार को मदद के लिए मौके पर भेज दिया है। इतना ही नहीं सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए दूसरे जहाजों और एयरक्राफ्ट को भी तैयार किया जा रहा है। यह सब ऐसे समय में हो रहा है, जब चक्रवातीय तूफान ताउते के चलते मुंबई और आसपास के तटीय इलाकों में मौसम बेहद खराब है। (तस्वीर सौजन्य-इंडियन नेवी-न्यू मैंगलोर वाले ऑपरेशन की) बॉम्बे हाई के पास रेस्क्यू के लिए नेवी ने भेजे दो जहाज बॉम्बे हाई में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए नेवी की ओर से भेजे गए दोनों जहाजों के शाम तक ऑयल फील्ड तक पहुंचने की संभावना है। बता दें कि यह चक्रवात दक्षिण और पश्चिमी राज्यों में भयंकर तूफान का शक्ल अख्तियार कर काफी तबाही मचा चुका है। सबसे बड़ी बात है कि ओएनजीसी का महत्वपूर्ण ऑयल फील्ड बॉम्बे हाई में ही है, जो कि ताउते के सीधे रास्ते में है, लेकिन अब वह दक्षिणी गुजरात के तटवर्ती इलाकों की ओर रुख कर चुका है। इससे पहले यह चक्रवात केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भारी तबाही मचा चुका है। नौसेना ने 4 लोगों को सुरक्षित बचाया इस बीच भारतीय नौसेना ने कर्नाटक के न्यू मैंगलोर के पास एक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एक भारतीय जहाज पर फंसे 4 नौका कर्मियों को सुरक्षित बचा लिया है। जहाज के ये कर्मचारी तूफान की वजह से उठी ऊंची लहरों के चलते बीच समुद्र में फंस गए थे। तूफान की वजह से उनके जहाज की मशीनें पानी में डूब गईं, जिससे पावर सप्लाई बंद हो गया। कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने जहाज के कर्मचारियों और मजदूरों की रक्षा के लिए तटरक्षक बल और इंडियन नेवी के प्रति आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *