#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

भगवान हनुमान को सहजानंद स्वामी के सामने घुटने पर बैठाने पर विवाद, मोरारी बापू बोले- हिंदुओं का अपमान

478

भगवनान हनुमान को सहजानंद स्वामी के सामने घुटने पर बैठा दिखाए जाने से बवाल खड़ा हो गया है। धार्मिक नेताओं ने इसपर आपत्ति जताई है। उनकी मांग है कि भित्तिचित्र को हटाया जाए। मोरारी बापू ने इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया है। घटना गुजरात के बोटाद जिले की है। जानकारी के अनुसार, सौराष्ट्र के बोटाद जिले में एक हनुमान मंदिर स्थित है। हाल ही में, मंदिर परिसर में भगवान हनुमान की एक 54 फीट की विशाल मूर्ति स्थापित है। मंदिर की दीवारें भित्तिचित्र से ढंकी हुई हैं। इन्हीं में से एक भित्तिचित्र में दिखाया गया है कि भगवान हनुमान शिष्य के रूप में सहजानंद स्वामी जी के सामने घुटने पर बैठे हुए हैं। बता दें, सहजानंद स्वामी (1781-1830) स्वामीनारायण संप्रदाय के ईष्ठ हैं। संप्रदाय सहजानंद स्वामी को भगवान स्वामीनारायण के रूप संदर्भित करता है। हनुमान मंदिर का प्रबंधन संप्रदाय के वडताल गाडी गुट द्वारा किया जाता है।

मोरारी बापू ने जताया विरोध
रामकथा वाचक मोरारी बापू ने चित्रों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा कि लोगों को इसके खिलाफ बोलना चाहिए। आजकल लोग अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए भ्रामक तरीकों का सहारा लेते हैं। मंदिर की प्रबंधन समिति ने संप्रदाय के प्रतिष्ठित व्यक्ति के सामने हाथ जोड़े हुए दिखाया है। यह हमारे धर्म का अपमान है। इसके अलावा, अहमदाबाद के भगवान जगन्नाथ मंदिर के दिलीपदासजी महाराज ने कहा कि किसी को भी ऐसे कृत्यों में शामिल नहीं होना चाहिए, जिससे दूसरे धर्म का अपमान हो। धार्मिक नेताओं के भी एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को बोटाद कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने विरोध करते हुए कलेक्टर से शिकायत की कि यह हमारे भगवान का अपमान है। भित्तिचित्र को जल्द से जल्द हटाया जाए। हम मंदिर समिति के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। भित्तिचित्र नहीं हटाई गई तो हम इसका कड़ा विरोध करेंगे और पुलिस थाने में एफआईआर कराएंगे।

7 Comments

  1. диплом медицинского колледжа купить [url=https://russa-diploms.ru/]диплом медицинского колледжа купить[/url] .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *