#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

भाजपा का टिकट देने का वादा कर लाखों की ठगी, धोखाधड़ी के आरोप में प्रह्लाद जोशी के भाई पर FIR दर्ज

29

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ बंगलूरू में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। उनके भाई गोपाल जोशी पर एक महिला से लोकसभा चुनाव में भाजपा का टिकट देने का वादा कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। बंगलूरू में बसवेश्वरनगर पुलिस ने गोपाल जोशी, उनकी बहन विजयलक्ष्मी जोशी और बेटे अजय जोशी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता की पहचान सुनीता चौहान के तौर पर की गई है, जो पूर्व जेडीएस विधायक देवनंद चौहान की पत्नी हैं। उन्होंने बताया कि गोपाल जोशी ने उनसे बिजपुर क्षेत्र से भाजपा का टिकट दिलवाने का वादा किया था, जिसके लिए महिला ने 25 लाख रुपये भी दिए। एफआईआर में खुलासा किया गया कि गोपाल जोशी ने टिकट के लिए पहले पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। सुनीता चौहान ने जब अपने पैसे वापस करने के लिए गोपाल जोशी पर दबाव बनाया तो उन्हें हमले की धमकियों और जाति आधारित दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। 17 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया और पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।  हालांकि, अभी तक गोपाल जोशी, उनकी बहन और बेटे ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस मामले में केंद्रीय मंत्री के परिजनों के शामिल होने के कारण यह सुर्खियों में है।
राज्य स्वास्थ्य मंत्री ने दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री जी परमेश्वर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कुछ आरोपी गिरफ्तार हो गए और वे अभी गोपाल जोशी को ढूंढ रहे हैं। एक बार उनकी गिरफ्तारी हो जाए तो हम उनके बारे में ज्यादा जान पाएंगे। गोपाल जोशी फिलहाल फरार हैं। एक बार जांच पूरी हो जाए, तो हमें मालूम चल जाएगा कि इसमें कौन-कौन शामिल है।”