#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

भाजपा ने राहुल गांधी के आरक्षण संबंधी बयान के खिलाफ किया प्रदर्शन; कांग्रेस ने बताया नौटंकी

17

राहुल गांधी के अमेरिका में आरक्षण को लेकर दिए बयान पर महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि लोगों को राहुल गांधी की आरक्षण विरोध मानसिकता के बारे में बताने के लिए प्रदर्शन करना जरूरी है। वहीं कांग्रेस नेता बालासाहब थोराट ने भाजपा पर फर्जी खबरें फैलाने और नौटंकी करने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी के बयान पर हुआ था विवाद

राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। हाल ही में अमेरिका के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा था कि भारत जब एक निष्पक्ष जगह होगी तो कांग्रेस आरक्षण खत्म करने के बारे में विचार करेगी। हालांकि राहुल गांधी ने ये भी कहा कि भारत फिलहाल अभी निष्पक्ष जगह नहीं बना हैं। वाशिंगटन में नेशनल प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने ये भी आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों से भारत में लोकतंत्र कमजोर था, लेकिन अब यह वापस मजबूती से लड़ रहा है। भाजपा ने राहुल गांधी की इसी कथित ‘आरक्षण विरोधी’ टिप्पणी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की। छत्रपति संभाजीनगर में महाराष्ट्र के आवास मंत्री अतुल सावे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए। मुंबई में विरोध प्रदर्शन के दौरान, भाजपा की दहिसर सीट से विधायक मनीषा चौधरी ने दावा किया कि कांग्रेस दिवंगत प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक आरक्षण का विरोध करती रही है। उन्होंने कहा कि गांधी का ‘आरक्षण विरोधी’ रुख उजागर हो गया है। वहीं कांग्रेस ने भाजपा के विरोध प्रदर्शन की आलोचना की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहब थोराट ने भाजपा पर फर्जी खबरें फैलाने और नौटंकी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गांधी ने अपनी टिप्पणी में कभी नहीं कहा कि आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। थोराट ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘भाजपा नेता किस लिए विरोध कर रहे हैं? उन्हें जानकारी को सत्यापित करने की भी आवश्यकता महसूस नहीं होती। लेकिन लोग उनके झूठे बयानों से प्रभावित नहीं होंगे। लोग जानते हैं कि यह भाजपा ही है जो संविधान विरोधी और आरक्षण विरोधी है।’
भाजपा नेता के बयान पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
राहुल गांधी ने अमेरिका दौरे पर सिख समुदाय को लेकर भी टिप्पणी की थी, जिस पर भी विवाद हुआ था। राहुल गांधी ने कहा था कि ‘भारत में सिख समुदाय के बीच इस बात की चिंता है कि उन्हें पगड़ी, कड़ा पहनने का इजाजत मिलेगी या नहीं? क्या वे गुरुद्वारे जा पाएंगे? यह चिंता सिर्फ सिखों की नहीं बल्कि सभी धर्मों की है।’ राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ भाजपा नेताओं ने बुधवार को सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह ने कथित तौर पर राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी। भाजपा नेता की इस धमकी के विरोध में शुक्रवार को नागपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।