#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

‘भाजपा भ्रष्टाचार की सरदार, अब कांग्रेस के खिलाफ कर रही साजिश’ डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कसा तंज

33

कर्नाटक में मुदा घोटाले को लेकर लगातार कांग्रेस सरकार को घेर रही भाजपा पर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कई आरोप लगाए। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा खुद भ्रष्टाचार की सरदार है। अब वह अपने घोटालों को छिपाने के लिए कांग्रेस के खिलाफ साजिश कर रही है। इसलिए सीएम सिद्धारमैया पर आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस भी इन आरोपों का खुलकर जवाब देगी और भाजपा का पर्दाफाश करेगी। डिप्टी सीएम ने कहा भाजपा को लगता था कि कर्नाटक में कांग्रेस कभी नहीं जीत पाएगी। अब  कांग्रेस कर्नाटक की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इसलिए वे सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। अगले सप्ताह भाजपा के बंगलूरू से मैसूर तक पदयात्रा निकालने को लेकर शिवकुमार ने कहा कि भाजपा को जो करना है, करने दीजिए। वे जितने मार्च निकाल सकते हैं, निकालें। हम भी उनको अभियान को जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सीएम सिद्धारमैया ने कभी विशेष क्षेत्र में भूमि की मांग नहीं की। कई लोगों को वैकल्पिक जमीनें दी गईं। मुझे यह जानना नहीं है कि उनको जमीनें कैसे मिलीं। इस बारे में तो संबंधित मंत्री जवाब देंगे। मैं भी इसकी जानकारी कर रहा हूंद। मगर मुदा की ओर से सीएम को विशेष जमीन देने के मामले में मेरा कहना है कि उनको कानूनी दायरे में रहकर ही जमीन का आवंटन किया गया। डिप्टी सीएम ने कहा कि मुदा का मुद्दा तीन साल पहले मीडिया में आया था, तब कर्नाटक में भाजपा की सरकार थी। अब इसे केवल सीएम की छवि को खराब करने के लिए उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा शुरू करने की धारणा को लेकर भाजपा कांग्रेस की कॉपी कर रही है। पदयात्रा पर हमारा विशेषाधिकार है। इसे महात्मा गांधी ने शुरू किया था। हमने भारत जोड़ो यात्रा निकाली और भाजपा इसका इस्तेमाल करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार की सरदार है। वह घोटाले को पर्दाफाश करना चाहते हैं तो करें। हम भी पूरा घोटाला खोलेंगे। भाजपा के लिए मुदा का मुद्दा एक पब्लिसिटी स्टंट है। भाजपा अपने ही खोदे गड्ढे में गिर जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में मुदा घोटाला हुआ था। अब वे पदयात्रा निकालना चाहते हैं। हम भी इस घोटाले का राजफाश करेंगे और बताएंगे की कितनी साइट किसे दी गईं।
भाजपा ने लगाए यह आरोप
मुदा घोटाले को लेकर विपक्षी भाजपा और जद एस ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पर आरोप लगाए हैं। भाजपा का कहना है कि सीएम सिद्धारमैया को मुदा में विशेष आवासीय जगह में 14 प्लॉट 3.16 करोड़ रुपये में दिए गए। जबकि उनकी कीमत ज्यादा थी। भाजपा ने मुदा में चार से पांच हजार करोड़ का घोटाला होने की बात कही है।  वहीं आरोपों का खारिज करते हुए सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि प्लॉटों का आवंटन 2021 में किया गया था, तब प्रदेश में भाजपा सत्ता में थी। उनकी पत्नी ने विशेष क्षेत्र में प्लॉटों की मांग नहीं की। जब मुदा ने उनकी पत्नी की संपत्ति पर कब्जा कर लिया तो उन्होंने मुदा अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बदले उनको वैकल्पिक जमीन दी गई।