#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

भारत जोड़ो यात्रा में आज शामिल होंगी प्रियंका, राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी

144

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार से मध्य प्रदेश में चार दिनों के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, भारत जोड़ो यात्रा के लिए मंगलवार को भी विश्राम का दिन रहा। बुधवार को यात्रा बुरहानपुर के पास मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वहां चार दिनों के लिए यात्रा में शामिल होंगी। बीते सात सितंबर से आरंभ हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अब तक प्रियंका गांधी शामिल नहीं हुई थीं। वह पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान में व्यस्त थीं। पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में इस यात्रा का हिस्सा बनी थीं और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की थी। वहीं भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मंगलवार सुबह प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, अरुण यादव, पीसी शर्मा समेत अन्य नेता यात्रा के फ्लेग मार्च एक्जेंस के स्थान पहुंचे थे। तैयारियों को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का भी आज दौरा कार्यक्रम है। भारत जोड़ो यात्रा 12 दिनों में 386 किमी मध्य प्रदेश में चलेगी। इस दौरान बुरहानपुर, खड़वा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा जिले से यात्रा निकलेगी। 4 दिसंबर को यात्रा आगर मालवा जिले से राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। मध्य प्रदेश में यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ कमलनाथ भी रहेगी। मध्य प्रदेश में राहुल की यात्रा में अलग-अलग स्थान पर उपयात्राएं शामिल होगी। 22 उप यात्राओं में अलग-अलग जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल है। राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से इस यात्रा की शुरुआत की थी। वे 3570 किलोमीटर की दूरी तय करके श्रीनगर पहुंचेंगे और वहीं पहुंचकर यह यात्रा संपन्न होगी।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *