#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

भारत ने वनडे में जिम्बाब्वे को तीसरी बार 10 विकेट से हराया, पहले वनडे में बने ये रिकॉर्ड

175
ओपनर शिखर धवन नाबाद 81 और शुभमन गिल नाबाद 82 के अर्धशतकों की मदद से भारत ने जिम्बाब्वे को पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में दस विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत की जिम्बाब्वे पर वनडे में यह लगातार 13वीं जीत रही। यह किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ भारत का लगातार जीत का सबसे लंबा सिलसिला है। शुभमन गिल और शिखर धवन ने इस मैच में 192 रन की नाबाद साझेदारी की और टीम इंडिया को दस विकेट से जीत दिलाई। भारत ने तीसरी बार जिम्बाब्वे के खिलाफ 10 विकेट से मैच जीता है। आइए जानते हैं इस मैच में क्या रिकॉर्ड बने। इस मैच में शुभमन गिल और शिखर धवन ने 192 रन की साझेदारी की। यह जोड़ी पिछले चार मैचों में तीन बार शतकीय साझेदारी कर चुकी है। जिम्बाब्वे पर इस जीत के साथ भारत ने किसी टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले भारत ने साल 1988 से 2004 के बीच बांग्लादेश को लगातार 12 मैचों में हराया था। अब भारत ने 2013 से 2022 के बीच जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 13 मैच जीत लिए हैं। अब टीम इंडिया के पास सीरीज के बाकी दो मैच जीतकर यह संख्या 15 तक पहुंचाने का मौका है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भी लगातार 11 मैच जीत चुका है भारत

जिम्बाब्वे के खिलाफ 13 मैच और बांग्लादेश के खिलाफ 12 मैच जीतने के अलावा टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ भी लगातार 11 मैच जीत चुकी है। भारत ने यह कारनामा साल 1986 से 1988 के बीच किया था। इसके अलावा जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया साल 2002 से 2005 के बीच लगातार 10 मैच जीत चुकी है। शिखर धवन और शुभमन गिल ने इस मैच में 192 रन की साझेदारी की और यह वनडे क्रिकेट में 10 विकेट से मिली जीत में भारत की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी। साल 1998 में शारजाह के मैदान पर भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बिना विकेट खोए दूसरी पारी में 197 रन बनाकर जीत हासिल की थी। इससे पहले इसी टीम के खिलाफ 2016 में भारत 126 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत चुका है। 1975 में पूर्वी अफ्रीका के खिलाफ भी भारत ने बिना विकेट गंवाए 123 रन बनाकर जीत हासिल की थी।
वनडे में 10 विकेट से मिली जीत में भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
स्कोर विपक्षी टीम मैदान साल
197 जिम्बाब्वे शारजाह 1998
192 जिम्बाब्वे हरारे 2022
126 जिम्बाब्वे हरारे 2016
123 पूर्वी अफ्रीका लीड्स 1975
116 वेस्टइंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन 1997
114 इंग्लैंड द ओवल 2022
97 श्रीलंका शारजाह 1984
91 केन्या ब्लोएमफोंटेन 2001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *