#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

भारत से रिश्ते ऐतिहासिक, कुत्तों के भौंकने से हाथी नहीं डरते; पश्चिमी देशों की आलोचना पर रूस ने दिखाया

12

भारत और रूस के संबंधों को लेकर पश्चिमी देशों की आलोचना पर रूस के उपराजदूत रोमन बाबुश्किन ने कहा कि कुत्तों के भौंकने से हाथी नहीं डरते हैं। उन्होंने कहा, दोनों देशों के रिश्ते बहुत पुराने हैं। बाबुश्किन ने एक साक्षात्कार में कहा, रूस में कहते हैं कि पश्चिमी देश आपकी आलोचना करते हैं, तो इसका मतलब है कि आप सब-कुछ सही कर रहे हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा पर पश्चिमी देशों की आलोचना से जुड़े सवाल पर यह बात कही। बाबुश्किन ने कहा, पश्चिमी देश अपने एकाधिकार को सुरक्षित रखने में भूल जाते हैं कि औपनिवेशिक समय बीती सदी में खत्म हो गया। भारत पर दबाव बनाना सही नहीं है। रूस व भारत ऐतिहासिक संबंधों के साथ स्थिर राष्ट्र हैं। रिश्तों को बनाए रखना दोनों देशों की प्राथमिकता है। भारत की आबादी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, क्या पश्चिमी देश डेढ़ अरब लोगों को धोखा देना चाहते हैं। यह कभी नहीं होगा।

अमेरिकी एनएसए ने दिया था बयान
गौरतलब है कि उनका यह बयान तब आया है जब हाल ही में अमेरिकी एनएसए ने भारत और रूस के रिश्तों पर बयान दिया था। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने कहा कि इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं है कि भारत रूस के साथ अपने सैन्य और प्रौद्योगिकी संबंधों को गहरा कर रहा है। मैंने उस उस यात्रा (पीएम मोदी का रूस दौरा) में ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं देखा कि उनके संबंध गहरे हो रहे हैं। मैंने वहां ऐसी कोई घोषणा होती हुई नहीं देखी।