#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

महाराष्ट्र कांग्रेस में कलह! अपने ही मंत्रियों से नाराज कई विधायक, राहुल गांधी से मांगा मुलाकात का समय

619

मुंबई, महाराष्ट्र(Maharashtra) कांग्रेस में अंदरूनी कलह की खबर एक बार फिर से सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के कई विधायक अपने ही कुछ मंत्रियों से नाराज चल रहे हैं। सूत्रों की माने तो इन मंत्रियों के खिलाफ नाराज विधायकों ने सीधे दिल्ली जाकर हाई कमांड से शिकायत करने का मन बनाया है।

जानकारी के मुताबिक सात से आठ विधायक मंत्रियों से नाराज हैं और वह दिल्ली जाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस मंत्रियों द्वारा की जा रही उपेक्षा से नाराज हैं यह सभी विधायक।

विदर्भ के विधायकों में नाराजगी
सूत्रों की माने तो पश्चिम महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ कांग्रेसी विधायक नाराज हैं और दिल्ली जाकर वे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी वेणुगोपाल से मुलाकात करने वाले हैं। नाराज कांग्रेस विधायकों ने राहुल गांधी(Rahul Gandhi) से भी मुलाकात कर समय मांगा है। 10 दिन पहले विदर्भ के नाराज कांग्रेस विधायकों ने दिल्ली में कांग्रेस मंत्रियों की शिकायत की थी। अब सात से आठ विधायक कांग्रेस के मंत्रियों की सामूहिक रूप से शिकायत करने वाले हैं।

नाना पटोले पर भरोसा नहीं!
यूं तो नाराज कांग्रेस विधायकों को पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले(Nana Patole) के पास अपनी शिकायत देनी चाहिए थी। हालांकि उन्होंने सीधा दिल्ली जाकर शिकायत करना उचित समझा। इस बात की भी अटकलें लगाई जा रही है कि इन विधायकों को पटोले से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं थी। इस मसले पर जब एनबीटी ऑनलाइन की टीम ने नाना पटोले से बात करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ था।

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *