#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार ने खोला खज़ाना, मिलेगी 11, 500 करोड़ की मदद

599

मुंबई
महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने राज्य के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 11 हज़ार 500 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया है। यह फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की मीटिंग के बाद लिया गया।
हाल ही में महाराष्ट्र के कोंकण और अन्य जिलों में आई भीषण बाढ़ में राज्य आम जनता का भारी नुकसान से हुआ है। राज्य की जनता लगातार सरकार से मुआवजे की मांग कर रही थी। सरकार की तरफ से भी बाढ़ग्रस्त इलाकों का पंचनामा किया जा रहा था। ताकि बाढ़ की वजह से हुए नुकसान का आंकलन किया जा सके।
मुख्यमंत्री कर रहे हैं दौरा
राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे खुद तमाम बाढ़ प्रभावित जगहों पर जाकर हालात का जायजा ले रहे हैं। साथ ही तमाम बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उन्हें सांत्वना भी दे रहे हैं। वे उन्हें हर संभव मदद का भी भरोसा दिला रहे हैं। राज्य की जनता को सरकार से इसी प्रकार के राहत पैकेज की उम्मीद थी।
ना सिर्फ मुख्यमंत्री बल्कि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत राज्य के तमाम मंत्री अपने-अपने इलाकों में बाढ़ पीड़ित लोगों की समस्याओं का हाल जानने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *