#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

महाराष्ट्र को दो वंदे भारत की सौगात, ट्रेन में छात्रा ने सुनाया ऐसा गाना कि पीएम मोदी कर उठे वाह वाह..

106

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में दो वंदे भारत ट्रेनों मुंबई-सोलापुर और मुंबई-साईनगर शिर्डी को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा उन्होंने दो सड़क परियोजनाओं-सांताक्रूज चेंबूर लिंक रोड और कुरार अंडरपास परियोजना का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। वहीं, पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन में मौजूद स्कूली बच्चों से भी बातचीत की। इस दौरान एक छात्रा ने उनको एक गीत भी सुनाया। छात्रा का गीत सुनकर पीएम मोदी भी उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। पीएम मोदी ने छात्रा का गीत सुनते ही वाह बोल उठे। इस दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पहली बार एक साथ 2 वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत हुई है।यह राज्य में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन आज के आधुनिक होते हुए भारत की शानदार तस्वीर है। यह भारत की स्पीड और स्केल का प्रतिबिंब है। आप देख रहे हैं कि देश में कितनी तेजी से वंदे भारत लॉन्च हो रही हैं। अब तक 10 ऐसी ट्रेनें लॉन्च हो चुकी हैं। आज देश के 17 राज्यों के 108 जिले वंदे भारत से जुड़ चुके हैं। भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर जोर देते हुए पीएम ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार 10 लाख करोड़ रुपए सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से लिए रखे गए हैं। यह 9 साल की तुलना में 5 गुना अधिक है जिसमें रेलवे का हिस्सा 2.5 लाख करोड़ है। मुझे विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार के डबल प्रयासों से महाराष्ट्र में कनेक्टिविटी और तेजी से आधुनिक होगी। इस मौके पर अपने संबोधन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि बजट में महाराष्ट्र को क्या मिला, लेकिन उन्होंने शायद उसे पढ़ा  नहीं। शिंदे ने कहा कि जैसा कि रेल मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र को कभी भी रेलवे के लिए 13,500 करोड़ रुपये नहीं मिले। पहली बार राज्य में रेलवे के लिए इतनी राशि आवंटित की गई है। मुंबई-सोलापुर और मुंबई-साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राज्य को एक साथ दो वंदे भारत की सौगात  दी गई है। उन्होंने एलान किया कि ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को अंतरराष्ट्रीय स्तर का टर्मिनस बनाने का काम शुरू हो गया है। मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई और सोलापुर के बीच 455 किलोमीटर की दूरी छह घंटे 30 मिनट में तय करेगी, जिससे वर्तमान में लगने वाले समय में लगभग एक घंटे की बचत होगी। मुंबई-साईंनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस को शिरडी तक 343 किलोमीटर की दूरी तय करने में पांच घंटे 25 मिनट का समय लगेगा। मध्य रेलवे (सीआर) के एक अधिकारी ने बताया कि सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन में खानपान सेवा के बिना एक तरफ का किराया ‘चेयर कार’ के लिए एक हजार रुपये और ‘एक्जीक्यूटिव चेयर कार’ के वास्ते 2,015 रुपये होगा, जबकि खानपान के साथ इन श्रेणियों का किराया क्रमशः 1,300 रुपये और 2,365 रुपये होगा। उन्होंने बताया कि सीएसएमटी से साईंनगर शिरडी के लिए खानपान सेवा के बिना एक तरफ की यात्रा का किराया ‘चेयर कार’ और ‘एक्जीक्यूटिव चेयर कार’ के लिए क्रमश: 840 रुपये और 1670 रुपये होगा, जबकि खानपान सेवा के साथ टिकट की कीमत क्रमशः 975 रुपये और 1840 रुपये होगी। एक महीने से भी कम समय में मोदी का शहर का यह दूसरा दौरा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 19 जनवरी को मुंबई में 38,000 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा और स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था।

वंदे भारत से लोगों को यात्रा में मिलेगी सहूलियत

पीएम मोदी जिन दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, उससे तीर्थस्थलों की यात्रा सुगम हो सकेगी।

मुंबई-साईंनगर शिर्डी वंदे भारत ट्रेन देश की 10वीं वंदे भारत ट्रेन होगी।

यह ट्रेन महाराष्ट्र में नासिक, त्र्यंबकेश्वर, साईंनगर शिर्डी, शनि शिंगणापुर जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों तक यात्रा कराएगी।

मुंबई से सोलापुर के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस सिद्धेश्वर, सोलापुर के पास अक्कलकोट, तुलजापुर, पंढरपुर एवं पुणे के पास आलंदी जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों के लिए यात्रा की बेहतरीन सुविधा देगी।

16 Comments

  1. Платформа 1win предлагает широкий выбор спортивных событий, киберспорта и азартных игр. Пользователи получают высокие коэффициенты, быстрые выплаты и круглосуточную поддержку. Программа лояльности и бонусы делают игру выгоднее.

  2. Профессиональный сервисный центр по ремонту компьютерных видеокарт по Москве.
    Мы предлагаем: ремонт видеокарт любой степени сложности
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *