#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन ओमीक्रोन संक्रमण से मरीजों की संख्या हुई 10, मुंबई में आए दो नए मामले

591

मुंबई
महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमितों के मामले में भी प्रदेश सबसे आगे रहा है। ऐसे में कोरोना के नए वैरिएंट के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। आम लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का भी अनुरोध भी लोगों से किया गया है। महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन ओमीक्रोन पॉजिटिव मरीज सामने आया है। इसके बाद अब सरकार के स्तर पर भी तैयारियों को पुख्ता किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के मामले सामने आए हैं। मुंबई में दो और मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से मुंबई पहुंचा एक 37 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। उसका 36 वर्षीय दोस्त भी पॉजिटिव निकला है, जो उसी दिन अमेरिका से मुंबई आया था। दोनों मरीजों में लक्षण नहीं दिखे हैं और उन्हें अंधेरी पूर्व में बीएमसी के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फाइजर की वैक्सीन लगवाए हैं दोनों मरीज
ओमीक्रोन पॉजिटिव पाए जाने वाले दोनों रोगियों ने फाइजर की कोविड-19 वैक्सीन ली हुई है। इन दो पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद इसके कॉन्टैक्ट में आए लोगों का पता लगाया गया है। दोनों रोगियों के पांच उच्च-जोखिम और 315 कम-जोखिम वाले संपर्कों का भी पता लगाया गया है। आगे की ट्रैकिंग की जा रही है। सभी की टेस्टिंग करान की तैयारी की जा रही है। किसी भी स्थिति में नए वैरिएंट के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उपाय शुरू किया गया है।

रविवार को सामने आए थे 7 संक्रमित
रविवार को ओमीक्रोन से संक्रमित 7 व्यक्तियों का पता चला था। इसमें एक भारतीय मूल की नाइजीरियाई 44 वर्षीय महिला और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। वे लागोस से पुणे पहुंचीं थीं। इसके अलावा एक व्यक्ति फिनलैंड की यात्रा के बाद यहां आया था, जो कि संक्रमित पाया गया है। इस 44 वर्षीय महिला के 45 वर्षीय भाई और उनके दो बच्चों को भी ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है। इन सभी 7 संक्रमितों का पिंपरी-चिंचवाड़ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने तीन नाइजीरियाई महिलाओं के 13 अन्य करीबी संपर्कों का पता लगाया है।

महराष्ट्र सरकार ने अब इस प्रकार के मामलों को देखते हुए निगरानी पर जोर दिया है। उच्च जोखिम या कम जोखिम वाले देशों से मुंबई, पुणे और नागपुर की उड़ानों से आने वाले लोगों की निगरानी तेज कर दी गई है। 4 दिसंबर को ठाणे में राज्य के पहले ओमीक्रोन रोगी की पुष्टि की गई थी। एक 33 वर्षीय व्यक्ति केपटाउन से दुबई और नई दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंचा था। फिलहाल कल्याण-डोंबिवली के एक कोविड केंद्र में उसका इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जोखिम वाले देशों के 6,263 सहित कुल 34,700 यात्रियों में से 6,898 का आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया है। पॉजिटिव पाए जाने वाले 11 लोगों की रिपोर्ट जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए भेजी गई है।

मंत्री ने लोगों से किया अनुरोध
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने कोरोना संक्रमण के नए स्वरूप से लोगों को सचेत किया है। उन्होंने आम लोगों से अनुरोध किया है कि वे सरकार की ओर से जारी होने वाले दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि आरटी पीसीआर और जीनोमिक टेस्ट को एयरपोर्ट और एंट्री प्वाइंट पर बढ़ाया गया है। हालांकि, संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। इसे बचाव का सबसे उपाय टीकाकरण है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अब तक कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लिया है, वे जल्द से जल्द इसे लगवा लें।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *