#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ते जा रहे ओमीक्रोन के मामले, देश के 73 केसेस में 32 महाराष्ट्र के, मुंबई में धारा 144 लागू

563

मुंबई
देश में ओमीक्रोन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसको देखते हुए राज्य सरकारों ने प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिए हैं। पूरे देश में कुल मामले बढ़कर 73 पहुंच गए हैं। ओमीक्रोम के मामलों में महाराष्ट्र टॉप पर है। महाराष्ट्र में लगातार केसेस सामने आ रहे हैं। राज् में ओमीक्रोन वैरिएंट वाले कोविड मामले बढ़कर 32 हो गए हैं। इधर राज्य में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। चिंता जाहिर की जा रही है कि केसेस जनवरी और फरवरी में रफ्तार पकड़ सकते हैं। इधर मुंबई में 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू कर दी गई है।

महाराष्ट्र में बुधवार को ओमीक्रोन के चार नए मामले पाए गए, राज्य में कोरोना वायरस के नए स्वरूप के मामलों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। वहीं मंगलवार को 8 मरीजों में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई थी। इनमें से सात मुंबई के थे।

जारी किया गया अलर्ट

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों में जनवरी में तेजी आने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। चार मरीजों में से दो उस्मानाबाद के, एक-एक मुंबई का और बुलढाणा का है।

‘जनवरी में तेजी से बढ़ेंगे मामले’
महाराष्ट्र के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. प्रदीप व्यास ने कहा, ‘कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का संक्रमण दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है और महाराष्ट्र में अगले साल जनवरी में इसमें तेजी आने की आशंका है। ओमीक्रोन स्वरूप के मामले ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहरों में भी मिलेंगे।

बुलढाना में भी पहुंचा ओमीक्रोन
महाराष्ट्र के बुलढाना में बुधवार को कोरोना वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के पहले मामले की पुष्टि हुई। दुबई से लौटे 67 वर्षीय बुजुर्ग के इस स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बुलढाना के आवासीय उपकलेक्टर दिनेश गीते ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक स्थानीय निवासी हैं और वह तीन दिसंबर को दुबई से बुलढाना लौटे थे। वह आठ दिसंबर को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनके नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था।

बुधवार को मिले 925 कोविड केसेस
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 925 और मरीजों की पुष्टि हुई जिनमें से चार मामले ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के हैं तथा 10 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामले 66,46,061 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 1,41,298 हो गई है। मंगलवार को महाराष्ट्र में 684 मामले आए थे और 24 मरीजों ने दम तोड़ा था।

इस बीच मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे ने सभी पात्र लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने का निर्देश दिया। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.72 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.12 फीसदी है।

महाराष्ट्र में कहां कितने मरीज
बुलेटिन के मुताबिक, पुणे मंडल में 297 नए मामले दर्ज किए हैं जबकि नासिक मंडल में 123, औरंगाबाद मंडल में 15, लातूर मंडल में 22, कोल्हापुर मंडल में 34, नागपुर मंडल में आठ और अकोला मंडल में नौ संक्रमित मिले हैं। पुणे मंडल में छह लोगों की मौत हुई है जबकि नागपुर, अकोला, औरंगाबाद और कोल्हापुर मंडल में किसी भी संक्रमित के दम तोड़ने की पुष्टि नहीं हुई है।

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *