#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

महाराष्ट्र में लग सकता है तीन सप्ताह का कड़ा लॉकडाउन! मंत्री विजय वडेट्टीवार ने दिए संकेत

658

मुंबई, महाराष्ट्र में कोरोना की वजह से बिगड़ते हालात को देखते हुए राज्य में 3 सप्ताह का कड़ा लॉकडाउन लग सकता है। कांग्रेस नेता और मंत्री विजय वडेट्टीवार ने इस बात के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता की जान बचाने के लिए यह करना बहुत जरूरी है।
वडेट्टीवार ने कहा कि ऐसी मुसीबत की घड़ी में केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना वैक्सीन भी राज्य को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। जबकि गुजरात को जरूरत से ज्यादा वैक्सीन दी गई है। ऐसे में नागरिकों की जान बचाना सबसे अहम है। लिहाजा लॉकडाउन करना जरूरी लग रहा है।
वडेट्टीवार ने कहा कि मुंबई की लोकल ट्रेनों को लेकर भी बयान देते हुए कहा है कि ट्रेनों में भी यात्रियों के ऊपर कड़े नियम लगाए जा सकते हैं। मंत्री जी के इन बयानों के बाद अब उद्धव ठाकरे क्या कुछ नए नियमों के साथ फिर जनता से संवाद साधेंगे? इस पर भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।
मरीजों की संख्या 10 लाख तक पहुंच सकती है
आगामी 10 दिनों में महाराष्ट्र के अंदर एक्टिव मरीजों की संख्या 10 लाख तक पहुंच सकती है। ऐसे हालात में भी विपक्ष राजनीति करने पर आमादा है। जब से एमपीएससी की परीक्षा रद्द हुई है तब से बीजेपी सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रही है। अब बीजेपी व्यापारियों को भी भड़काने का काम कर रही है।
राज्य में सिर्फ दो दिन की डोज़ उपलब्ध
कोरोना वैक्सीन के मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब सिर्फ 9 लाख डोज़ ही बचे हैं। जिन्हें पूरे राज्य में डिस्ट्रीब्यूट किया गया है। ये डोज़ सिर्फ 2 दिन तक ही चल पाएंगे। पूरे राज्य में 4हज़ार टीकाकरण केंद्र हैं।
केंद्र की तरफ से जो नया आदेश आया है उसके मुताबिक नया स्टॉक 15 अप्रैल से मिलेगा। जब तक नया स्टॉक नहीं मिलता तब तक जितना डोज़ है उसे देने के बाद सेंटर बंद करना पड़ेगा। अभी 5 से 6 टीकाकरण केंद्र पूरी तरह से बंद करने पड़े हैं। 8 अप्रैल यानी गुरुवार से 15 अप्रैल तक के बीच करीब 15 जिलों में टीकाकरण बंद करना पड़ सकता है। तकरीबन 7 दिनों तक टीकाकरण अभियान रोकना पड़ेगा।
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटों के अंदर राज्य में 56हज़ार 286 नए मामले सामने आए हैं जबकि एक दिन में 376 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल मौतों का आंकड़ा अब तक 57हज़ार 28 तक पहुंच चुका है। वहीं कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 5लाख 21हज़ार 317 है। राज्य का अब तक रिकवरी रेट 82.05 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.77 प्रतिशत है।
मुंबई में कोरोना के 8938 मामले
बीते 24 घंटों के अंदर मुंबई शहर में कोरोना के 8938 मामले सामने आए हैं जबकि 1 दिन में 25 लोगों की मौत दर्ज की गई है। मुंबई में कुल मौतों की संख्या 11हज़ार 881 आंकड़ा छू चुकी है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *