#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

माता बनी कुमाता ! नाबालिग मां ने ढाई महीने के बच्चे की गला दबाकर की हत्या!

170

इंदौर में एक बेहद चौंकानेवाला मामला सामने आया है। यहां एक १६ वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने ढाई महीने के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिग मां को बाल सुधारगृह में भेज दिया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि बच्चा बार-बार रो रहा था। मैं उसे चुप नहीं करा पा रही थी इसलिए गुस्से में आकर मैंने उसका गला दबा दिया।
बता दें कि मामला खजराना पुलिस थाने का है। महिला एक साल पहले अपने प्रेमी के साथ घर से भागी थी। उसके बाद परिवारवालों ने नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जब पुलिस ने नाबालिग लड़की का पता लगाया तब वह चार महीने की गर्भवती थी, जिसके बाद प्रेमी के खिलाफ पॉक्सो कानून और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। स्टेशन प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि `खजराना इलाके में रहनेवाली १६ वर्षीय नाबालिग लड़की जुलाई २०२० में अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। परिवारवालों ने लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक साल के बाद अक्टूबर २०२१ में नाबालिग लड़की और लड़के को पुलिस ने इंदौर के पिथमपुर इलाके से ढूंढ़ निकाला। पॉक्सो कानून के अंतर्गत बलात्कार का मामला दर्ज कर लड़के को जेल भेज दिया गया। उस समय नाबालिग लड़की चार महीने की गर्भवती थी। १५ मार्च को उसने लड़के को जन्म दिया और जन्म के महज ढाई महीने बाद यानी ३१ मई को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बता दें कि जब से उसका पति जेल में गया है, तब से वह उसे बाहर निकालने के लिए परिवार पर सतत दबाव डाल रही थी, जिसके बाद परिवारवालों ने न्यायालय में आवेदन देकर उसे जेल से बाहर निकाला। वह ५ महीने जेल में रहा। पुलिस ने परिवारवालों से कहा था कि बच्चे का डीएनए कर लिया जाए। बच्चा जन्म से ही बहुत कमजोर था। यही वजह है कि परिवार नहीं चाहता था कि उसका डीएनए टेस्ट किया जाए। कुछ दिन पहले ही खजराना पुलिस थाने के जांच अधिकारियों ने पुन: डीएनए जांच करने के लिए कहा जिस पर परिवार ने बच्चे की मौत की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत नाबालिग मां को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जांच में पहले तो लड़की बार-बार अपना बयान बदल रही थी लेकिन पुलिस सख्ती पर लड़की ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि `मैं बच्चे को संभाल नहीं पा रही थी। वह दिनभर रोता रहता था। तंग आकर मैंने गला दबाकर बच्चे की हत्या कर दी।’ पुलिस ने नाबालिग लड़की पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे बाल सुधारगृह भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *