#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

मुंबई के बाद ठाणे में भी परमबीर सिंह के खिलाफ FIR, 2 करोड़ की हफ्ता वसूली का आरोप!

615

मुंबई, मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की बात सामने आई थी। अब मुंबई से सटे ठाणे शहर में भी सिंह समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। परमबीर सिंह पर ठाणे शहर के बिल्डर शरद अग्रवाल ने 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का आरोप लगाया है। अग्रवाल की शिकायत के बाद ठाणे पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मुंबई में भी एफआईआर
परमबीर सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ हफ्ता वसूली का मुकदमा मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस एफआईआर में परमबीर सिंह के अलावा पांच अन्य पुलिसकर्मी और दो सिविलियन भी शामिल हैं। सिंह के अलावा क्राइम ब्रांच के एक डीसीपी भी आरोपी बनाये गए हैं।
फिलहाल पुलिस ने दोनों सिविलियन को गिरफ्तार कर लिया है जिनके नाम सुनील जैन और पुनमिया बताए जा रहे हैं। मुकदमा एक बिल्डर श्याम सुंदर अग्रवाल ने इन सभी पुलिस अधिकारियों और सिविलियन के खिलाफ दर्ज करवाया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 387, 388, 389, 403, 409, 420, 423, 464, 465, 467, 468 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
गृहमंत्री पर लगाये थे आरोप
परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सचिन वझे समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के जरिए 100 करोड़ रुपए की हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था। इस मामले में अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई और ईडी दोनों ही जांच कर रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल देशमुख समेत उनकी पत्नी और बेटों को भी ईडी अधिकारियों के समक्ष पेश होकर बयान दर्ज करवाने का समन भेजा था। हालांकि देशमुख परिवार की तरफ से कोई भी अभी तक ईडी के दफ्तर नहीं गया है।
सरकारी आवास के इस्तेमाल पर जुर्माना
परमबीर सिंह ने साल 2015 से लेकर 2018 के बीच ट्रांसफर हो जाने के बावजूद सरकारी आवास पर कब्जा जमाए रखा था। इस वजह से उन पर 24 लाख रुपए का जुर्माना भी सरकार ने लगाया है। परमबीर सिंह पर दो सरकारी आवासों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। जब वे ठाणे शहर में पुलिस कमिश्नर थे तब वे एक साथ दो सरकारी आवासों का इस्तेमाल कर रहे थे।परमबीर सिंह के खिलाफ साल 2018 में 54लाख 10हज़ार 545 रुपए का जुर्माना लगाया था। जिसमें से उन्होंने 29 लाख 43 हज़ार रुपए का भुगतान कर दिया था। सिंह तब मलबार हिल के नीलिमा अपार्टमेंट में रहते थे।

45 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *