#BREAKING LIVE :
मुंबई हिट-एंड-रन का आरोपी दोस्त के मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया:एक्सीडेंट के बाद गर्लफ्रेंड के घर गया था; वहां से मां-बहनों ने रिजॉर्ट में छिपाया | गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, परंपरागत रूप से हुआ स्वागत | ‘भेड़िया’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म | शरद पवार ने महाराष्ट्र के गवर्नर पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने पार कर दी हर हद | जन आरोग्यम फाऊंडेशन द्वारा पत्रकारो के सम्मान का कार्यक्रम प्रशंसनीय : रामदास आठवले | अनुराधा और जुबेर अंजलि अरोड़ा के समन्वय के तहत जहांगीर आर्ट गैलरी में प्रदर्शन करते हैं | सतयुगी संस्कार अपनाने से बनेगा स्वर्णिम संसार : बीके शिवानी दीदी | ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरती त्रिपाठी हुईं सम्मानित | पत्रकार को सम्मानित करने वाला गुजरात गौरव पुरस्कार दिनेश हॉल में आयोजित किया गया | *रजोरा एंटरटेनमेंट के साथ ईद मनाएं क्योंकि वे अजमेर की गली गाने के साथ मनोरंजन में अपनी शुरुआत करते हैं, जिसमें सारा खान और मृणाल जैन हैं |

मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, जब्त की 24 किलो चरस

576

मुंबई, मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 6 ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को 24 किलो चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मुंबई के दहिसर चेकनाका के पास हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक यह ड्रग्स राजस्थान से सड़क के रास्ते मुंबई लाई जा रही थी। जब्त की गई ड्रग्स की कीमत एक करोड़ 44 लाख रुपए बताई जा रही है।

गैंग में महिला शामिल
क्राइम ब्रांच के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में से दो पुरुष और दो महिलाओं का समावेश है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी मुंबई के पवई इलाके के रहने वाले हैं। मुखबिरों की गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने दहिसर चेक नाके के पास मुंबई की तरफ आने वाले रास्ते पर जाल बिछाकर यह गिरफ्तारी की है। मुंबई पुलिस की टीम काफी समय तक तस्करों का चेक नाका पर इंतजार कर रही थी। और जैसे ही तस्कर वहां पहुंचे उन्हें धर दबोचा गया।

21 करोड़ की हेरोइन जब्त
इसके पहले भी नारकोरोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी ड्रग्स स्मगलर पर कार्रवाई कर चुका है। कुछ दिन पहले डीसीपी दत्ता नलावड़े की टीम ने 7 किलो से ज्यादा हेरोइन जब्त किया था। जिसकी कीमत 21 करोड़ रुपए के आसपास थी। खास बात यह है कि इस ड्रग्स को भी राजस्थान से मुंबई लाया गया था। इस मामले में पुलिस एक 53 साल की बुजुर्ग महिला को गिरफ्ता किया था।

इस महिला की गिरफ्तारी के बाद जांच में पता चला था कि महिला को ड्रग्स राजस्थान के प्रतापगढ़ से भेजा गया था। और वह इसे मुंबई में किसी व्यक्ति को बेचने वाली थी। हालांकि महिला ड्रग्स बेच पाती उसके पहले ही उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *